वैभव ने ठोका शतक (Photo: PTI)
Vaibhav Suryavanshi Century in Syed Mushtaq Ali Trophy: वैभव सूर्यवंशी का शतक आखिरकार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी देखने को मिल ही गया. SMAT 2025 के लगातार 3 मैचों में नाकाम रहने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने महाराष्ट्र के खिलाफ खेले चौथे मैच में शानदार शतक ठोका. खास बात ये रही कि उन्होंने अपने शतक की स्क्रिप्ट छक्के से लिखी. वैभव सूर्यवंशी ने जितने छक्के अपने बल्ले से मारे, उतने ही चौके भी बरसाए. ऐसा करते हुए उन्होंने सिर्फ 58 गेंदों पर अपना सैंकड़ा पूरा किया.
वैभव सूर्यवंशी ने 61 गेंदों पर ठोके 108* रन
महाराष्ट्र के खिलाफ बिहार ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 3 विकेट पर 176 रन बनाए. इसमें अकेले नाबाद 108 रन बिहार के उप-कप्तान यानी वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से निकले. उन्होंने ये रन 177 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए सिर्फ 61 गेंदों पर बनाए. वैभव सूर्यवंशी की इस पारी में अगर 7 छक्के शामिल रहे तो इतने ही चौके भी उनके बल्ले से देखने को मिले.

