यूटीईटी 2025 आंसर-की जारी,
UTET 2025 Answer Key: अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है. उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (UTET 2025) की आंसर-की (Answer Key) आधिकारिक वेबसाइट ukutet.com पर जारी कर दी गई है. जो भी अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वो वेबसाइट पर जाकर अपनी आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं. साथ ही, अभ्यर्थी इसमें किसी भी गलती पर आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं. आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तारीख 9 अक्टूबर 2025 तय की गई है.
आपत्तियां दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, अभ्यर्थी 9 अक्टूबर तक आंसर-की पर आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं. अगर किसी भी प्रश्न या उत्तर में कोई गलती लगती है, तो अभ्यर्थी सबूत के साथ ऑनलाइन शिकायत कर सकते हैं. इसके लिए निर्धारित फीस भी देनी होगा. सभी आपत्तियों की जांच विशेषज्ञों द्वारा की जाएगी और उसके बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी.
कब तक जारी होगा रिजल्ट?
UTET 2025 की फाइनल आंसर-की जारी होने के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे. संभावना है कि रिजल्ट अक्टूबर के अंत या नवंबर की शुरुआत में आएंगे. परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने स्कोर कार्ड आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे. अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वो समय-समय पर ukutet.com पर विजिट करते रहें ताकि किसी भी जरूरी सूचना या अपडेट को मिस न करें. रिजल्ट में अभ्यर्थियों का स्कोर और क्वालिफाइंग स्टेटस देखा जा सकेगा. इसके बाद पात्र उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया में शामिल होने का मौका मिलेगा.
महत्वपूर्ण तारीखें
आंसर-की जारी: अक्टूबर 2025
आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि: 9 अक्टूबर 2025
रिजल्ट जारी होने की संभावना: अक्टूबर के अंत या नवंबर 2025
इस परीक्षा में सफल उम्मीदवार उत्तराखंड में शिक्षक भर्ती के लिए पात्र माने जाएंगे.
यह खबर भी पढ़ें-UPPSC PCS Prelims Answer Key 2025: यूपी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा की आंसर-की जारी, 25 अक्टूबर तक दर्ज कराएं आपत्ति, जानें रिजल्ट पर अपडेट
