यूपी में एसआईआर प्रक्रिया पूरी
उत्तर प्रदेश में एसआईआर प्रक्रिया पूरी हो गई है. ड्राफ्ट लिस्ट 31 दिसंबर को जारी की जाएगी. इससे पहले सभी जिलों का स्टेटस सामने आ चुका है. एसआईआर की जिलावार रिपोर्ट बताती है कि इस प्रक्रिया में बड़े शहर फिसड्डी साबित हुए हैं. इसमें प्रदेश की राजधानी लखनऊ का नाम सबसे ऊपर है. लखनऊ में बारह लाख से ज्यादा वोट कटे हैं. प्रयागराज वोट कटने में दूसरे नंबर पर है. यहां 11 लाख 56 हजार 339 वोट कटे हैं. आइए जानते हैं किस जिले में कितने वोट कटे हैं और इसके कारण क्या हैं.
फर्रुखाबाद से गोरखपुर तक कहां कितने नाम कटे?
सहारनपुर से इटावा तक के बाद अब चलते हैं आगे. फर्रुखाबाद से गोरखपुर तक में एसआईआर प्रक्रिया के दौरान करीब 97 लाख वोटर्स के नाम सूची से कटे. इसमें प्रयागराज में 11.56 लाख, जौनपुर में 5.89 लाख, आजमगढ़ में 5.66 लाख, गोरखपुर में 6.45 लाख और बलिया में 4.55 लाख नाम कटे. प्रतिशत के लिहाज से देखें तो एसआईआर प्रक्रिया में सबसे आगे ललितपुर जिला रहा, जहां 90.05% वोटर रिकॉर्ड डिजिटाइज़्ड हुए.
महाराजगंज से संभल तक ऐसा रहा हाल
महाराजगंज से संभल तक, एसआईआर प्रक्रिया में करीब 98 लाख नाम वोटर लिस्ट से कट गए हैं. सबसे ज्यादा वोट करीब 12 लाख लखनऊ में कटे. इसके बाद सीतापुर में 6.24 लाख, हरदोई में 5.45 लाख, बहराइच में 5.41 लाख, खीरी में 5.06 लाख, कुशीनगर में 5.03 लाख और गोंडा में 4.70 लाख वोट कटे. इन 25 जिलों में एसआईआर प्रक्रिया में सबसे आगे अंबेडकरनगर जिला रहा. यहां 86.18 फीसदी मतदाता रिकॉर्ड का डिजिटाइजेशन हुआ.

