अभ्यर्थी UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
Image Credit source: freepik
UP RO/ARO Manis Exam 2025: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने यूपी समीक्षा अधिकारी/ सहायक समीक्षा अधिकारी 2023 मेन्स का शेड्यूल जारी कर दिया है. प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए 31 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने के बाद अभ्यर्थियों को 7 नंवबर तक आयोग कार्यालय में सभी संबंधित डाॅक्यूमेंट्स की हाॅर्ड काॅपी भी जमा करनी होगी. आयोग ने इस संबंध में अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन भी जारी किया है, जिसे कैंडिडेट चेक कर सकते हैं.
इस भर्ती परीक्षा के जरिए कुल 411 पदों पर भर्तियां की जानी है. प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थी मेन्स एग्जाम में शामिल होंगे. अभ्यर्थी इस बात का ध्यान रखें कि उन्हें निर्धारित लास्ट डेट या उससे पहले मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन करना होगा.
UP RO/ARO Manis Exam 2025 How to Apply: ऐसे करें आवेदन
- यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं.
- होम पेज पर दिए गए आरओ/एआरओ मेन्स 2025 लिंक पर क्लिक करें.
- अब डिटेल दर्ज करें और एप्लीकेशन फाॅर्म भरें.
- मांगे गए सभी डाॅक्यूमेंट्स को अपलोड करें.
- एप्लीकेशन फीस जमा करें और सबमिट करें.
UP RO/ARO Manis Exam 2025: कितने अभ्यर्थी होंगे परीक्षा में शामिल?
प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 27 जुलाई को किया गया था और रिजल्ट 16 अक्टूबर को घोषित किया गया था. प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होने के लिए कुल 10,76,004 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जबकि एग्जाम में कुल 4,54,589 अभ्यर्थी शामिल हुए थे. मेन्स एग्जाम के लिए कुल 7,509 कैंडिडेट्स को शॉर्टलिस्ट किया गया है.
जिनमें रिव्यू ऑफिसर (RO) के 338 पदों के लिए 6,093 अभ्यर्थी, असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर (ARO) के 79 पदों के लिए 1386 और असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर (अकाउंट्स) के 2 पदों के लिए 30 अभ्यर्थी शामिल हैं. मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी को आयोग निर्धारित समय में एडमिट कार्ड जारी करेगा.
वहीं आयोग ने यूपी पीसीएस प्रांरभिक परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी भी जारी की है. इस पर अभ्यर्थी 25 अक्टूबर तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं. एग्जाम का आयोजन 12 अक्टूबर को दो पालियों में किया गया था.
ये भी पढ़ें – SSC CHSL Tier 1 परीक्षा की डेट घोषित, यहां चेक करें शेड्यूल
