उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती 2025
उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे हजारों युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने होमगार्ड के 41,424 पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. सबसे ज्यादा 1947 पद कानपुर नगर में हैं. 10वीं पास युवा 18 नवंबर से 17 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. यह भर्ती प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका है.
कुल कितने पद और कहां-कहां वैकेंसी?
यूपी होमगार्ड भर्ती 2025 में कुल 41,424 पदों को भरा जाएगा. सभी 75 जनपदों में रिक्तियां हैं. सबसे अधिक 1947 पद कानपुर नगर में, जबकि अन्य बड़े जिलों में भी सैकड़ों पद खाली हैं. पूरी लिस्ट बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर उपलब्ध है.
कब और कैसे करें आवेदन?
आवेदन प्रक्रिया 18 नवंबर 2025 से शुरू हो गई है और अंतिम तारीख 17 दिसंबर 2025 है. सबसे पहले www.upprpb.in पर जाकर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) कराना जरूरी है. इसके बाद uppbpb.gov.in पर लॉग-इन करके फॉर्म भरें. फॉर्म भरने से पहले फोटो, साइन और जरूरी दस्तावेज तैयार रखें.
योग्यता और आयु सीमा
कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है. 10वीं की परीक्षा दे रहे छात्र आवेदन नहीं कर सकते. आयु 1 जुलाई 2025 को 18 से 30 साल के बीच होनी चाहिए. एससी, एसटी, ओबीसी सहित आरक्षित वर्ग को आयु में छूट मिलेगी.
शारीरिक मापदंड (PST)
- पुरुष: ऊंचाई 168 सेमी (आरक्षित 160 सेमी), सीना 79-84 सेमी (5 सेमी फुलाव जरूरी)
- महिला: ऊंचाई 152 सेमी (आरक्षित 147 सेमी), वजन कम से कम 40 किलो
दौड़ (PET)
- पुरुष: 4.8 किमी दौड़ -28 मिनट में
- महिला: 2.4 किमी दौड़ -16 मिनट में
लिखित परीक्षा का पैटर्न
100 अंकों की परीक्षा होगी, जिसमें सामान्य ज्ञान के 100 सवाल आएंगे. हर सवाल 1 नंबर का होगा. समय 2 घंटे. पास करने के लिए कम से कम 25 अंक जरूरी हैं.
आवेदन की फीस
- सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस -400 रुपये
- एससी/एसटी -300 रुपये
योग्य और इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन करें, क्योंकि यह यूपी के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का शानदार अवसर है. पूरी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर भरोसा करें.
ये भी पढ़ें-NEET UG: तिरुपति तिरुमला देवस्थानम के मेडिकल कॉलेज SVISM में MBBS की कितनी सीटें? जानें कैसे होता है दाखिला

