टॉम लैथम का शतक (Photo: PTI)
न्यूजीलैंड के ओपनर टॉम लैथम ने क्राइस्टचर्च टेस्ट में शतक जड़कर एक तीर से दो निशाने लगाए हैं. उन्होंने टेस्ट शतक को लेकर अपने 1073 दिन और 39 पारियों के इंतजार को तो खत्म किया ही है. इसके अलावा वेस्टइंडीज के खिलाफ ये उनका पहला टेस्ट शतक भी है. टॉम लैथम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ क्राइस्टचर्च टेस्ट की दूसरी पारी में शतक जड़ा है. उन्होंने तीसरे दिन टी-ब्रेक से पहले अपना शतक पूरा किया, जिसमें 9 चौके शामिल रहे.
खबर अपडेट हो रही है…

