Pcb Mohsin Naqvi Shahbaz SharifImage Credit source: Facebook
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तानी टीम हिस्सा लेगी या नहीं, इसको लेकर फैसला टल गया है. बांग्लादेश को वर्ल्ड कप से बाहर किए जाने के बाद वर्ल्ड कप के बहिष्कार की धमकी देने वाले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कहा है कि वो टूर्नामेंट में भागीदारी पर फैसला अगले कुछ दिनों में लेगा. पाकिस्तानी बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने सोमवार 26 जनवरी को देश के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ से मुलाकात की और इस मुद्दे पर चर्चा की. इसके बाद नकवी ने ऐलान किया कि टूर्नामेंट में खेलने को लेकर फैसला शुक्रवार (30 जनवरी) या फिर सोमवार (2 फरवरी) को लिया जाएगा.
बीती 24 जनवरी को PCB अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने कहा था कि पाकिस्तानी टीम के टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने पर फैसला देश की सरकार करेगी और जैसा कहा जाएगा बोर्ड वैसा ही करेगा. नकवी का बयान तब आया था, जब ICC ने बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर करने का फैसला किया था और उसकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया था. नकवी ने तब इसे बांग्लादेश के साथ अन्याय बताया था और पाकिस्तानी बोर्ड की ओर से बांग्लादेश के लिए समर्थन जताने का ड्रामा करते हुए इशारों में वर्ल्ड कप के बहिष्कार की धमकी दी थी.
(खबर अपडेट हो रही है)

