स्कॉटलैंड ने इटली को हराया (Photo: PTI)
ITA vs SCO: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इटली और स्कॉटलैंड के बीच मुकाबला खेला गया. इस मुकाबले में स्कॉटलैंड ने इटली को 73 रन से हरा दिया. इटली की हार की स्क्रिप्ट स्कॉटलैंड ने तब लिखी, जब उसके एक बल्लेबाज इतिहास रचा. हम बात कर रहे हैं 28 साल के बेंजामिन मनेटी की, जो टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अर्धशतक लगाने वाले इटली के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. लेकिन, उनका अर्धशतक टीम की जीत के काम नहीं आ सका.
स्कॉटलैंड के आगे इटली पस्त
मुकाबले में 208 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इटली की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी. 16.4 ओवर में ही उसकी पारी सिमट गई. कप्तान वेन मैडसन की इंजरी के चलते पहले ही इस मैच से बाहर हो चले थे. ऐसे में इटली की टीम मुकाबले एक बल्लेबाज शॉर्ट रही. इटली की टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन इतिहास में अपना नाम दर्ज कराने वाले बेंजामिन मनेटी ने बनाए.

