स्टोक्स और आर्चर आमने-सामने (Photo: Getty Images)
Ben Stokes- Jofra Archer Fight: लगता है ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रहे एशेज टेस्ट में खराब प्रदर्शन का असर इंग्लैंड पर अब होने लगा है. तभी तो इंग्लैंड के कप्तान और खिलाड़ी का माथा गर्म दिखा. बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर लाइव मैच में आपस में ही लड़ते दिखे, जिनके बीच-बचाव में साथी खिलाड़ियों को आना पड़ा. इंग्लैंड की टीम 5 टेस्ट की एशेज सीरीज में 0-2 से पीछे चल रही है. अब अगर एडिलेड टेस्ट भी वो हार जाएंगे तो सीरीज ही गंवा देंगे. ऐसे में इसका दबाव तो इंग्लैंड की टीम पर काम कर ही रहा है.
एडिलेड टेस्ट में क्यों भिड़े आर्चर-स्टोक्स?
एडिलेड टेस्ट के दूसरे दिन के खेल के दौरान बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर की लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. दोनों के बीच मैदान पर सरेआम हुई भिड़ंत का ये वीडियो एडिलेड में पहले दिन के खेल का है. ऐसा तब हुआ था जब ऑस्ट्रेलिया के सिर्फ 1 विकेट गिरे थे और उसके स्कोर बोर्ड पर 48 रन थे.
साथी खिलाड़ियों को आना पड़ा, बहस को कराया शांत
वीडियो से पता चलता है कि स्टोक्स और आर्चर के बीच लड़ाई की जड़ फील्ड प्लेसमेंट थी. लगता है आर्चर को स्टोक्स के लगाए फील्ड प्लेसमेंट से ऐतराज था. जिसकी वो उनसे शिकायत कर रहे थे. उसी पर वीडियो में स्टोक्स उनसे कहते दिखते हैं कि, जब तुम बॉलिंग करते हो तो फील्ड प्लेसिंग की शिकायत मत करो. स्टंप पर बॉल करो. इसके बाद आर्चर भी उस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हैं. इसी बीच खिलाड़ियों को स्टोक्स और आर्चर की बहस के बीच आना पड़ता है. डकेट को आर्चर के गुस्से को शांत करते भी देखा जा सकता है.
Ben Stokes saying to Archer
Mate don’t complain about the field placings when you bowl 💩
“Bowl on the stumps” he says and yep and look what happens #ashes25@7Cricket #AUSvsENG pic.twitter.com/RFaoSnH02Z— Bernie Coen (@berniecoen) December 17, 2025

