SSC ने एग्जाम कैलेंडर जारी किया
SSC Bharti Exam Calendar 2026-27: सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे कैंडिडेड्स के लिए खुशखबरी है. स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने 2026 का भर्ती एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है. SSC ने पूरे साल का भर्ती एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है, जिसके तहत 2026 में 10 से अधिक SSC भर्तियों आयोजित की जाएंगी. मसलन, SSC ने इन भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया से लेकर एग्जाम की तारीख का शेड्यूल जारी कर दिया है. इन 10 से अधिक भर्ती एग्जाम में कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जामिनेशन (CGL), जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) जैसी भर्तियां शामिल हैं. SSC भर्ती एग्जाम 2206 कैलेंडर को SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी चेक किया जा सकता है.
आइए जानते हैं कि SSC की तरफ से कब कौन सी भर्तियां प्रक्रिया आयोजित की जांएगी. जानेंगे कि SSC के भर्ती एग्जाम्स में लगभग कितने कैंडिडेट्स शामिल हो सकते हैं.
जानें क्या है CBE का मतलब
SSC की तरफ से जारी भर्ती कैलेंडर में एग्जाम CBE का जिक्र किया गया है. इसमें CBE का मतलब, कम्प्यूटर बेस्ड एग्जाम से है. SSC टियर 1 और पेपर 1 को कम्प्यूटर बेस्ड आयोजित करता है.
SSC CGL और CHSL के लिए सबसे अधिक आवेदन
एसएससी की तरफ से प्रत्येक वर्ष आयोजित की जानी वाले इन भर्ती एग्जाम में बड़ी संख्या में कैंडिडेट्स आवेदन करते हैं. इसमें SSC CGL और SSC CHSL भर्ती के लिए सबसे अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं. SSC CGL भर्ती के लिए के लिए 30 लाख तक कैंडिडेट्स आवेदन करते हैं. तो वहीं SSC CHSL के लिए 30 से 35 लाख स्टूडेंट्स रजिस्ट्रेशन कराते हैं.

