Smrit Mandhana Wedding Modi Wishes Pti
टीम इंडिया की स्टार ओपनर और उप-कप्तान स्मृति मंधाना अपनी जिंदगी का नया सफर शुरू करने जा रही हैं. भारतीय टीम को पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनाने में बड़ी भूमिका निभाने वाली मंधाना और उनके बॉयफ्रेंड पलाश मुच्छल की 23 नवंबर को शादी हो रही है और इसका जश्न अभी से शुरू हो गया है. टीम इंडिया में मंधाना की साथी खिलाड़ी भी उनके घर सांगली पहुंच चुकी है और मंधाना के साथ शादी की रस्मों में जुट गई हैं. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी स्मृति और पलाश को खास चिट्ठी लिखकर शादी के लिए शुभकामनाएं दी हैं.
हाल ही में वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया ने प्रधानमंत्री मोदी से नई दिल्ली में उनके आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर मुलाकात की थी. मंधाना भी उस दौरान टीम के साथ थीं. अब प्रधानमंत्री ने टीम की इस स्टार खिलाड़ी के जीवन की नई उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी है. मोदी ने एक खास चिट्ठी स्मृति और पलाश के लिए लिखी और इस जोड़े को नए सफर के लिए शुभकामनाएं दीं.
(खबर अपडेट हो रही है)

