Smriti Mandhana 10000 Runs Record PtiImage Credit source: PTI
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ओपनर और उप-कप्तान स्मृति मंधाना के बल्ले से आखिर रनों की बारिश हो ही गई. हाल ही में वर्ल्ड कप जीतने के बाद खुशियों के सातवें आसमान पर बैठीं स्मृति को निजी जीवन की दिल तोड़ने वाली उथल-पुथल का भी सामना करना पड़ा. इन सब हालातों से जूझते हुए मैदान पर लौटीं मंधाना की वापसी अच्छी नहीं रही थी लेकिन आखिरकार श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने अपना ‘रन मशीन’ वाला रूप दिखा दिया और इंटरनेशनल क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे करते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया.
तिरुवनंतपुरम में रविवार 28 दिसंबर को भारत-श्रीलंका के बीच चौथे टी20 मैच में मंधाना ने अपने बल्ले का जलवा दिखाया. सीरीज के शुरुआती तीनों मैच में फेल रही स्मृति से इस बार बड़ी पारी की उम्मीद थी और भारत की सबसे सफल बल्लेबाज ने निराश नहीं किया. इस मैच में सधी हुई शुरुआत के बाद स्मृति ने अपने हाथ खोले और चौके-छक्कों का हमला बोलते हुए सिर्फ 35 गेंदों में अर्धशतक जमा दिया.
(खबर अपडेट हो रही है)

