सिकंदरा विधानसभा सीट
Sikandra Chunav Result 2025 Live Updates: बिहार विधानसभा चुनाव के बाद अब सभी की नजरें इस बात पर टिक गई हैं कि इस बार जनता किस पर भरोसा जताएगी. सिकंदरा विधानसभा सीट की बात करें तो यहां लड़ाई त्रिकोणीय रही है. वोटों की गिनती चल रही है. रुझान भी सामने आ रहे हैं. इस बार यहां से AIMIM ने मनोज कुमार दास, आरजेडी ने उदय नारायण चौधरी, हिंदुस्तान अवाम मोर्चा सेक्युलर (एचएएमएस) ने प्रफुल्ल कुमार मांझी और जन सुराज पार्टी (जेएसपी) ने सुभाष चंद्र बोष को मैदान में उतारा.
सिकंदरा विधासनभा सीट Live अपडेट
11:07 am- सिकंदरा में तीन राउंड की गिनती खत्म हो चुकी है. अब आरजेडी के उदय नारायण चौधरी आगे हो गए हैं. पहले हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्युलर के प्रफुल्ल कुमार मांझी आगे चल रहे थे. वोटों का अंतर 349 है.
10:03 am- एक राउंड की गिनती के बाद हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्युलर के प्रफुल्ल कुमार मांझी 189 वोटों से आगे हैं. दूसरे नंबर पर आरजेडी के उदय नारायण हैं.
09:24 am- इस सीट पर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्युलर के प्रफुल्ल कुमार मांझी आगे बने हुए हैं.
08:00 am- सिकंदरा विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती हो रही है
2020 विधानसभा चुनाव के नतीजे
सिकंदरा (एससी) बिहार का एक प्रमुख विधान सभा क्षेत्र है. 2020 के विधानसभा चुनाव में यह सीट हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा सेक्युलर (एचएएमएस) ने जीती थी. एचएएमएस के प्रफुल्ल कुमार मांझी ने कांग्रेस के सुधीर कुमार को 5505 वोटों के अंतर से हराया.
बिहार विधानसभा चुनाव रिजल्ट के ताजा अपडेट यहां देखें
यह विधानसभा जमुई लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है. 2024 के लोकसभा चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के उम्मीदवार अरुण भारती ने आरजेडी की अर्चना रविदास को 112482 वोटों के अंतर से हराया था.
सिकंदरा विधानसभा सीट का सियासी इतिहास
1962 में स्थापित सिकंदरा विधानसभा सीट अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है. इसका चुनावी इतिहास दिलचस्प रहा है. कांग्रेस ने पांच बार, भाकपा और जेडीयू ने दो-दो बार जीत हासिल की है. एसएसपी, जनता पार्टी, कोसल पार्टी, लोजपा, हम और एक निर्दलीय उम्मीदवार सहित कई अन्य दलों ने एक-एक बार जीत का दावा किया है.
इस क्षेत्र के मतदाता जनसांख्यिकी से पता चलता है कि अनुसूचित जाति के मतदाता लगभग 18.93 प्रतिशत हैं, जबकि मुस्लिम मतदाता लगभग 12.8 प्रतिशत हैं. कई अन्य निर्वाचन क्षेत्रों के विपरीत, सिकंदरा का मतदाता क्षेत्र पूरी तरह से ग्रामीण है.
इसे भी पढ़ें :- चुनाव से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए यहां करें क्लिक

