सरफराज खान ने ठोका दोहरा शतक (File Photo)Image Credit source: PTI
अगर बार-बार अनदेखी हो रही हो तो किसी भी खिलाड़ी के लिए सबसे अच्छा तरीका यही होता है कि वो अपने प्रदर्शन से जवाब दे. भारतीय क्रिकेट में भी ये कहानी बेहद आम है, जहां टीम इंडिया में एंट्री करना और जगह बनाए रखना बहुत बड़ा चैलेंज है. युवा भारतीय बल्लेबाज सरफराज खान से बेहतर शायद ही कोई ये जानता हो और इसलिए वो अपने प्रदर्शन से खुद को साबित करते जा रहे हैं. टीम इंडिया से बाहर चल रहे सरफराज खान ने अपनी बेहतरीन फॉर्म को जारी रखते हुए रणजी ट्रॉफी में एक बार फिर जबरदस्त दोहरा शतक जमा दिया.
हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में मुंबई और मेजबान हैदराबाद के बीच एलीट ग्रुप डी के इस मैच के दूसरे दिन सरफराज ने ये कमाल किया. पहले बल्लेबाजी कर रही मुंबई की ओर से सरफराज ने मैच के पहले दिन अपना शतक पूरा कर लिया था और 142 रन बनाकर नाबाद लौटे थे. इस दौरान उन्होंने टीम के कप्तान सिद्धेश लाड के साथ मिलकर 249 रन की बेहतरीन साझेदारी की थी. लाड ने भी शतक जड़ा था और 104 रन बनाकर आउट हुए थे.
(खबर अपडेट हो रही है)

