डेटशीट RBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है.
RBSE Rajasthan Board Exam 2026 Date Sheet: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) ने 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है. जारी आधिकारिक टाइमटेबल के अनुसार थ्योरी एग्जाम 12 फरवरी 2026 से शुरू होंगे और 11 मार्च 2026 को खत्म होंगे. ये परीक्षाएं इंटरमीडिएट साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स और वोकेशनल स्ट्रीम के स्टूडेंट्स के लिए होंगे. आरबीएसई ने सब्जेक्ट वाइज डेटशीट जारी कर दी है. वहीं 10वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होकर 28 फरवरी तक चलेंगी. छुट्टियां हैं.
बोर्ड की ओरे जारी टाइम टेबल के अनुसार अधिकांश पेपर की परीक्षाएं सुबह की शिफ्ट में 8:30 से 11:45 तक होंगी. बोर्ड ने सब्जेक्ट-वाइज तारीखों का ऐलान किया है ताकि स्टूडेंट्स अपनी तैयारी के लिए बेहतर तरीके से प्लान कर सकें. इंटरमीडिएट के प्रैक्टिकल एग्जाम थ्योरी पेपर से पहले होंगे और उनकी डेट आरबीएसई अलग से जारी करेगा.
Rajasthan Board 12th Exam 2026 Date Sheet: किस सब्जेक्ट का कब होगा पेपर?
- 12 फरवरी 2026- मनोविज्ञान
- 13 फरवरी 2026 – इंग्लिश कोर
- 14 फरवरी 2026 – लोक प्रशासन
- 16 फरवरी 2026 – भूगोल, राजनीति विज्ञान, भौतिकी
- 17 फरवरी 2026 – कंप्यूटर साइंस, कंप्यूटर प्रैक्टिसेस
- 18 फरवरी 2026 – संस्कृत साहित्य, संस्कृत व्याकरण
- 19 फरवरी 2026 – पर्यावरण विज्ञान
- 20 फरवरी 2026 – हिंदी कोर
- 21 फरवरी 2026 – दर्शनशास्त्र, सामान्य विज्ञान
- 23 फरवरी 2026 – राजनीति विज्ञान, भूविज्ञान, कृषि विज्ञान
- 24 फरवरी 2026 – ललित कला
- 25 फरवरी 2026 – गणित
- 26 फरवरी 2026 – अंग्रेजी साहित्य/टंकन लिपि (हिंदी)
- 27 फरवरी 2026 – ऋग्वेद, शुक्ल यजुर्वेद, कृष्ण यजुर्वेद, सामवेद आदि
- 28 फरवरी 2026 – अर्थशास्त्र, जीव विज्ञान, शॉर्टहैंड अंग्रेजी, शॉर्टहैंड हिंदी, कृषि जीव विज्ञान
- 4 मार्च 2026 – रसायन विज्ञान, बिजनेस स्टडीज, इतिहास
- 5 मार्च 2026 – संगीत और नृत्य विषय
- 6 मार्च 2026 – व्यावसायिक विषय
- 7 मार्च 2026 – समाजशास्त्र
- 9 मार्च 2026 – गृह विज्ञान
- 10 मार्च 2026 – हिंदी साहित्य और अन्य भाषा के पेपर, अंग्रेजी टाइपिंग
- 11 मार्च 2026 – शारीरिक शिक्षा

