RAS मेन्स-2023 परीक्षा का रिजल्ट
RAS Main 2023 Final Result: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने RAS मेन्स-2023 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. आयोग के अनुसार इस परीक्षा में कुल 972 अभ्यर्थी सफल हुए हैं. अब सफल उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया जाएगा, जिसके बाद फाइनल रिजल्ट घोषित होगा. उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. RPSC ने कहा है कि इंटरव्यू की तारीख और समय की जानकारी भी जल्द उपलब्ध कराई जाएगी. सफल उम्मीदवारों को अपने दस्तावेज तैयार रखने और इंटरव्यू के लिए तैयारी करने की सलाह दी गई है.
यहां देखेंं टॉपर्स की लिस्ट
टॉप-10 में अजमेर और नागौर जिलों का दबदबा रहा है. दोनों जिलों से 3-3 अभ्यर्थियों ने टॉप-10 में स्थान हासिल किया. खास बात यह है कि टॉप-3 सभी कैंडिडेट अजमेर जिले से हैं. वहीं जयपुर, झुंझुनूं, हनुमानगढ़ और बीकानेर जिलों से 1-1 अभ्यर्थी ने टॉप-10 में जगह बनाई है.
14 अक्तूबर को हुआ था इंटरव्यू
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने RAS-2023 का रिजल्ट आज 15 अक्टूबर, बुधवार शाम को जारी कर दिया. इस परीक्षा के लिए कुल 2188 उम्मीदवारों का इंटरव्यू 14 अक्टूबर, मंगलवार को पूरा हुआ. यह भर्ती प्रक्रिया 28 जून 2023 को शुरू हुई थी.
यह खबर अभी अपडेट की जा रही है
