सरफराज खान ने बल्ले से किया निराश. (Photo-PTI)
Ranji Trophy: साउथ अफ्रीका के खिलाफ अनाधिकारिक सीरीज के लिए भारत की ए टीम में सफराज खान को जगह नहीं मिली. इसके बाद काफी बवाल मच गया. इसके बाद इस बल्लेबाज को अपने प्रदर्शन से सलेक्टर्स को जवाब देना था, लेकिन छत्तीसगढ़ के खिलाफ सरफराज कुछ कमाल नहीं कर पाए और उनकी पारी केवल 6 गेंद में ही समाप्त हो गई. जम्मू-कश्मीर के खिलाफ खेले गए पहले मुकाबले में भी वो बड़ा स्कोर बना नहीं पाए थे.
सरफराज ने किया निराश
छत्तीसगढ़ के खिलाफ मुंबई को सरफराज खान से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन उन्होंने टीम को निराश किया. वो 6 गेंदों में केवल एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इससे पहले जम्मू-कश्मीर के खिलाफ उन्होंने 42 और 32 रनों की पारी खेली थी. सरफराज खान को साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो अनाधिकारिक मैचों के लिए भारत ए टीम से बाहर रखा गया था. घरेलू क्रिकेट में उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए, उनके बाहर होने से फैंस और विशेषज्ञों के बीच बहस छिड़ गई.
हालांकि मुंबई के रणजी ट्रॉफी मैच में उनके प्रदर्शन से उन्हें कोई राहत नहीं मिली, क्योंकि वो अपने मौके का फायदा उठाने में नाकाम रहे. इस मुकाबले में उनको छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया, जो आमतौर पर उनका अपना स्थान नहीं है. दुर्भाग्य से, वो प्रभाव नहीं छोड़ सके और सस्ते में आउट हो गए. आदित्य सरवटे ने उनका विकेट लिया. ये आउट होना निराशाजनक रहा, खासकर ये देखते हुए कि सरफराज इस समय कड़ी मेहनत कर रहे हैं और अपनी फिटनेस पर काफी काम कर रहे हैं.
खबर अपडेट की जा रही है….
