राजस्थान 5वीं और 8वीं बोर्ड एग्जाम का टाइम टेबल
Rajasthan Board 5th-8th Class Exam Time Table 2026: प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय (DEE) राजस्थान ने 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है. इस बार फरवरी में 5वीं और 8वीं बोर्ड एग्जाम शुरू होने जा रहे हैं. ये पहली बार है, जब राजस्थान में 5वीं और 8वीं कक्षा के बोर्ड एग्जाम फरवरी में शुरू होंगे. DEE की तरफ से जारी डेटशीट के अनुसार राजस्थान 8वीं क्लास की बोर्ड परीक्षा 19 फरवरी 2026 से शुरू होंगी तो वहीं 5वीं क्लास की बोर्ड परीक्षा 20 फरवरी 2026 से शुरू होंगी.
आइए जानते हैं कि DEE राजस्थान की तरफ से जारी 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल क्या है? किस समय यानी शिफ्ट में बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा? साथ ही जानेंगे कि राजस्थान 10वी और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं कब आयोजित की जाएंगी.
दोपहर की शिफ्ट में राजस्थान बोर्ड परीक्षा
राजस्थान 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षा सिंगल शिफ्ट में होंगी, जिसके तहत 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षा दोपहर 1.30 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएंगी. DEE राजस्थान की तरफ से जारी टाइम टेबल के अनुसार राजस्थान 8वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 19 फरवरी से 4 मार्च 2026 तक चलेंगी. वहीं 5वीं क्लास की बोर्ड परीक्षा 20 फरवरी से 5 मार्च 2026 तक आयोजित होंगी. आइए जानते हैं कि किस तारीख को कौन से विषय की बोर्ड परीक्षा आयोजित होगी.
राजस्थान 8वीं बोर्ड एग्जाम 2026 का टाइम टेबल
राजस्थान 5वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का पूरा टाइम टेबल
राजस्थान बोर्ड :- कक्षा 8वीं & 5वीं का टाइम टेबल pic.twitter.com/ZpwUnkM8QI
— Board of Secondary Education Rajasthan Ajmer (@Rajasthanboard) December 23, 2025
कब हैंराजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा तारीख
राजस्थान बोर्ड पूर्व में ही 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम की तारीखों का ऐलान कर चुका है, जिसके तहत 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक आयोजित होंगी. वहीं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएंगी. इस बीच 5वीं और 8वीं बोर्ड एग्जाम का टाइम टेबल जारी किया गया है. इस बार 5वीं और 8वीं का एग्जाम फरवरी में शुरू हो रहे हैं. इससे पूर्व तक अप्रैल में 5वीं और 8वीं बोर्ड के एग्जाम शुरू होते थे.

