04 Dec 2025 07:27 PM (IST)
पीएम आवास के लिए निकले मोदी-पुतिन
पीएम मोदी ने रूस के राष्ट्रपति का एयरपोर्ट पर ग्रैंड वेलकम किया. इसके बाद अब दोनों नेता एक ही कार में सवार होकर पीएम आवास के लिए निकले हैं. इस तरह दोनों नेताओं ने पूरी दुनिया को संदेश दिया है कि भारत-रूस के रिश्ते कितने गहरे और अहम हैं.
04 Dec 2025 07:20 PM (IST)
एक ही कार में सवार हुए पुतिन-मोदी
एयरपोर्ट से राष्ट्रपति पुतिन पीएम मोदी के साथ एक ही कार में जा रहे हैं.
04 Dec 2025 07:18 PM (IST)
दिल्ली में पुतिन का ग्रैंड वेलकम
रूस के राष्ट्रपति पुतिन विमान से बाहर आ चुके हैं. विमान से उतरते ही पीएम मोदी ने उनका गले लगाकर स्वागत किया. इससे पहले दोनों नेताओं ने हाथ मिलाया.
04 Dec 2025 07:15 PM (IST)
एयरपोर्ट पर कुछ ऐसा है नजारा
रूस के राष्ट्रपति पुतिन के स्वागत की एयरपोर्ट पर सभी तैयारियां पूरी चुकी हैं. अब से कुछ ही देर में पुतिन विमान से बाहर आएंगे. रूस के राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा के बेहद पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.
04 Dec 2025 07:11 PM (IST)
एयरपोर्ट पर पुतिन के ग्रैंड वेलकम की तैयारियां
रूस के राष्ट्रपति पुतिन अभी विमान में ही हैं. उनके ग्रैंड वेलकम की तैयारियां की जा रही हैं. पीएम मोदी एयरपोर्ट पर मौजूद हैं.
04 Dec 2025 07:09 PM (IST)
पुतिन के स्वागत के लिए बिछाई जा रही रेड कार्पेट
पुतिन के स्वागत के लिए रेड कार्पेट बिछाई जा रही है. अब कुछ ही देर में पुतिन भारत की सरजमीं पर कदम रखेंगे और अपने दोस्त से मिलेंगे.
04 Dec 2025 07:08 PM (IST)
पुतिन के भारत दौरे पर दुनिया की नजर
पुतिन के इस दौरे पर दुनिया की नजर है. अमेरिका जैसे कुछ देशों को ये दौरा चुभ भी सकता है.
04 Dec 2025 07:06 PM (IST)
कुछ देर में विमान से बाहर आएंगे पुतिन
रूस के राष्ट्रपति पुतिन कुछ ही देर में विमान से बाहर आएंगे. उनका रेड कार्पेट वेलकम होगा. पीएम मोदी अपने दोस्त पुतिन का स्वागत करेंगे.
04 Dec 2025 07:03 PM (IST)
दिल्ली पहुंच चुके हैं प्रेसिडेंट पुतिन
रूस के प्रेसिडेंट पुतिन दिल्ली पहुंच चुके हैं. वो दो दिन के भारत दौरे पर हैं.
Russian President Vladimir Putin lands in Delhi.
President Putin is on a two-day State visit to India. He will hold the 23rd India-Russia Annual Summit with PM Narendra Modi in Delhi on December 5 pic.twitter.com/W3oXGPdjEb
— ANI (@ANI) December 4, 2025
04 Dec 2025 06:55 PM (IST)
भारत पहुंच चुके हैं पुतिन
रूस के राष्ट्रपति पुतिन भारत पहुंच चुके हैं. उनका विमान पालम एयरपोर्ट पर लैंड कर चुका है.
04 Dec 2025 06:50 PM (IST)
लैंड करने वाला है पुतिन का विमान
पुतिन का विमान लैंड करने वाला है. पीएम मोदी एयरपोर्ट पर मौजूद हैं.
04 Dec 2025 06:48 PM (IST)
रूस शुरू से ही इंडिया का दोस्त रहा है: बीजेपी सांसद
पुतिन के भारत दौरे पर बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल ने कहा, रूस शुरू से ही इंडिया का दोस्त रहा है और यह रिश्ता बिना रुके चलता रहा है. जब भी हम किसी भी मुश्किल का सामना करते हैं, रूस हमारे साथ खड़ा रहता है. आज प्रेसिडेंट पुतिन आ रहे हैं. हम सब उनका स्वागत करते हैं. इंडिया और रूस के रिश्ते नई ऊंचाइयों पर पहुंचेंगे.
04 Dec 2025 06:46 PM (IST)
कुछ ही देर में दिल्ली पहुंचने वाले हैं रूसी राष्ट्रपति
रूस के राष्ट्रपति पुतिन का विमान भारतीय एयर स्पेस में आया गया है. कुछ ही देर में रूसी राष्ट्रपति दिल्ली पहुंचने वाले हैं, जहां उनके स्वागत के लिए भव्य तैयारी की गई है.

