बैंक में भर्ती Image Credit source: Freepik
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने देशभर के युवाओं के लिए एक शानदार अवसर दिया है. बैंक ने स्थानीय बैंक अधिकारी (Local Bank Officer) पदों के लिए 750 रिक्तियों पर भर्ती की घोषणा की है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pnb.bank.in
पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अंतिम तारीख 23 नवंबर 2025 तय की गई है. यह भर्ती अभियान उन युवाओं के लिए सुनहरा मौका है जो बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं. पात्रता, चयन प्रक्रिया और फीस संबंधी पूरी जानकारी नीचे दी गई है.
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया और योग्यता मानदंड क्या?
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए. आवेदन करते समय उम्मीदवार के पास वैध डिग्री या मार्कशीट होना अनिवार्य है. उम्मीदवार को रजिस्ट्रेशन के समय अपने स्नातक अंकों का प्रतिशत भी भरना होगा. आयु सीमा 20 से 30 वर्ष के बीच रखी गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी.
क्या है चयन की प्रक्रिया?
PNB की चयन प्रक्रिया चार चरणों में पूरी की जाएगी. ऑनलाइन लिखित परीक्षा, स्क्रीनिंग, भाषा दक्षता परीक्षा और व्यक्तिगत साक्षात्कार. हर गलत उत्तर के लिए निर्धारित अंक का एक-चौथाई हिस्सा काटा जाएगा. सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को प्रत्येक खंड में कम से कम 40% और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 35% अंक प्राप्त करने होंगे.
आवेदन की फीस कितनी है?
आवेदन की फीस सामान्य वर्ग के लिए ₹1180 और SC/ST/दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 59 रुपये निर्धारित है. फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, यूपीआई या मोबाइल वॉलेट से किया जा सकता है. अधिक जानकारी और डिटेल नोटिफिकेशन के लिए उम्मीदवार PNB की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं.

