प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को पटना में 2.8 किमी का लंबा रोड शो करने के लिए पहुंच गए. शाम करीब 6 बजे से पीएम मोदी का रोड शो दिनकर गोलबंदर से शुरू हो चुका है. बताया जा रहा है कि इस रोड शो के जरिए पीएम मोदी पटना की 14 विधानसभा को साधने की कोशिश कर रहे हैं. रोड शो के दौरान NDA का शक्ति प्रदर्शन भी दिख रहा है. इस रोड शो में फूलों से सजी गाड़ी में नीतीश कुमार की जगह ललन सिंह दिखाई दे रहे हैं.
PM मोदी शाम को कदमकुआं के दिनकर चौक से रोड शो की शुरू हो चुका है. धीरे-धीरे फूलों से सजी गाड़ी में बैठे पीएम मोदी सड़कों के दोनों किनारे जमा लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए आगे बढ़ रहे हैं. बताया जा रहा है कि पूरे रास्ते में 10 स्वागत प्वाइंट बनाए गए हैं. इन्हीं प्वाइंट पर बारी-बारी पीएम मोदी का फूलों की वर्षा, ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ स्वागत हो रहा है.
PM Modi Patna Road Show live Updates:
#WATCH पटना (बिहार): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कवि रामधारी सिंह दिनकर को श्रद्धांजलि दी और रोड शो किया। pic.twitter.com/yH114chFRL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 2, 2025

