पीएम मोदी और पूर्व पीएम खालिदा जिया. (फाइल फोटो)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया के स्वास्थ्य पर गहरी चिंता व्यक्त की और हरसंभव सहायता की पेशकश की. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट किया, बेगम खालिदा जिया के स्वास्थ्य के बारे में जानकर बहुत चिंतित हूं, जिन्होंने कई वर्षों तक बांग्लादेश के सार्वजनिक जीवन में योगदान दिया है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए हमारी प्रार्थनाएं. भारत हरसंभव सहायता देने के लिए तैयार है.
बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की अध्यक्ष बेगम खालिदा जिया (80) को 23 नवंबर को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उन्हें सीने में संक्रमण की शिकायत थी, जिससे उनके हृदय और फेफड़े प्रभावित हुए.
Deeply concerned to learn about the health of Begum Khaleda Zia, who has contributed to Bangladeshs public life for many years. Our sincere prayers and best wishes for her speedy recovery. India stands ready to extend all possible support, in whatever way we can.
— Narendra Modi (@narendramodi) December 1, 2025
खबर अपडेट हो रही है…

