02 Dec 2025 12:12 PM (IST)
राज्यसभा के बाद लोकसभा भी स्थगित
विपक्षी सांसदों की ओर से संसद में लगातार हंगामा किया जा रहा है. हंगामे की वजह से पहले राज्यसभा की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. इसी तरह लोकसभा भी पहले 12 फिर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.
02 Dec 2025 11:57 AM (IST)
राज्यसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
राज्यसभा में भी विपक्षी सांसदों का हंगामा जारी है. लेकिन सांसदों के हंगामे को देखते हुए सदन की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.
02 Dec 2025 11:54 AM (IST)
खरगे ने की SIR पर चर्चा की मांग
राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने SIR पर अपनी आपत्ति जताई, और उस पर चर्चा की मांग की.
02 Dec 2025 11:40 AM (IST)
ओम बिरला की फ्लोर लीडर्स के साथ बैठक
संसद की कार्यवाही सुचारू चलाने के लिए लोकसभा स्पीकर ओम बिरला सभी दलों के फ्लोर लीडर्स के साथ बैठक कर रहे हैं. बैठक में संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू भी शामिल हैं.
02 Dec 2025 11:23 AM (IST)
राज्यसभा में भी विपक्षी सांसदों का हंगामा
राज्यसभा में भी विपक्षी सांसदों की ओर से हंगामा किया जा रहा है. वहां पर हंगामे के बीच कार्यवाही चल रही है.
02 Dec 2025 11:18 AM (IST)
लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
संसद की कार्यवाही जब आज शुरू हुई तो सांसदों का हंगामा जारी रहा, इसे देखते हुए स्पीकर ओम बिरली ने कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी.
02 Dec 2025 11:08 AM (IST)
SIR पर लोकसभा में हंगामा
शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन संसद में जब कार्यवाही शुरू हुई तो लोकसभा में विपक्षी सांसदों ने एसआईआर को लेकर जमकर हंगामा किया.
02 Dec 2025 11:06 AM (IST)
SIR के खिलाफ प्रदर्शन संसद परिसर में प्रदर्शन
शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन विपक्षी नेताओं ने संसद परिसर में SIR के खिलाफ प्रदर्शन किया.
02 Dec 2025 11:05 AM (IST)
SIR में सहयोग करे विपक्षः MP नरेश बंसल
दिल्ली में संसद भवन के बाहर बीजेपी सांसद नरेश बंसल ने कहा, “विपक्ष को हार की हताशा से बाहर आना चाहिए और SIR में सहयोग करना चाहिए. एक अच्छी और शुद्ध मतदाता सूची बने, इसमें उन्हें सहयोग करना चाहिए.”
02 Dec 2025 11:03 AM (IST)
संसद भवन में PM मोदी से मिले CM भजन
राजस्थान के सीएम भजनलाल ने संसद भवन में पीएम मोदी से मुलाकात की.

