Oneplus 13 DiscountImage Credit source: OnePlus/Canva
OnePlus 13 Price Cut in india: वनप्लस फैन्स के लिए खुशखबरी है. कंपनी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 13 पर अब ₹11,000 का बड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है. Amazon India पर यह लिमिटेड टाइम ऑफर के तहत उपलब्ध है, जिसमें बैंक कैशबैक ऑफर्स भी जोड़े गए हैं. OnePlus 15 के लॉन्च से पहले कंपनी अपने पुराने मॉडल को आकर्षक दाम पर पेश कर रही है.
कितने में मिलेगा OnePlus 13
अमेजन इंडिया पर OnePlus 13 (12GB + 256GB) वेरिएंट अब ₹63,999 में खरीदा जा सकता है, जबकि इसकी असली कीमत ₹72,999 थी. यानी आपको पूरे ₹9,000 का सीधा फायदा मिल रहा है. इसके अलावा, अगर आप Amazon Pay ICICI कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको ₹1,900 तक का कैशबैक Amazon Pay Balance के रूप में मिलेगा.
OnePlus 13 के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
OnePlus 13 में 6.82 इंच LTPO 4.1 AMOLED डिस्प्ले मिलता है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है. इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ Adreno 830 GPU दिया गया है जो शानदार परफॉर्मेंस देता है. फोन Android 15 पर आधारित है और कंपनी की ओर से चार बड़े OS अपडेट्स का वादा किया गया है. यह परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर सपोर्ट दोनों में टॉप क्लास अनुभव देता है.
कैमरा और बैटरी भी दमदार परफॉर्मेंस
कैमरे की बात करें तो OnePlus 13 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 50MP प्राइमरी लेंस (OIS), 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस (120° FOV) और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस (3x ऑप्टिकल ज़ूम) शामिल हैं. सेल्फी के लिए इसमें 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है. पावर के लिए फोन में 6,000mAh बैटरी दी गई है जो 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है. ऐसे में यह फोन दिनभर के हेवी यूज के बाद भी बेहतरीन बैटरी बैकअप देता है.
