New Zealand vs West Indies in Christchurch, 1st ODI, LIVE: न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है. दोनों टीमों के बीच पहला वनडे क्राइस्टचर्च में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में मेजबान वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. मतलब न्यूजीलैंज की पहले बल्लेबाजी है.
न्यूजीलैंड ने जीती थी T20 सीरीज
वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की T20 सीरीज खेली गई थी. T20 सीरीज को न्यूजीलैंड ने 3-1 से जीता था. उस सीरीज का एक मैच बेनतीजा रहा था. पहला T20 मुकाबला वेस्टइंडीज के जीतने के बाद अगले 4 में से 3 मुकाबले न्यूजीलैंड जीतने में कामयाब रहा था.
ऐसी है न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज की प्लेइंग 11
न्यूजीलैंड- डेवन कॉनवे, रचिन रवींद्र, विल यंग, डैरिल मिचेल, टॉम लैथम, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जैक फॉल्क्स, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी
वेस्टइंडीज- जॉन कैंपबेल, एलिक अथांजे, केसी कार्टी, शे होप (कप्तान), शरफेन रदरफोर्ड, जस्टिन ग्रीव्स, मैथ्यू फोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज, शेमार स्प्रिंगर, जाएडन सील्स
न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच वनडे रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच ये 70वां वनडे खेला जा रहा है. इससे पहले खेले 69 वनडे में 30 न्यूजीलैंड ने जीते हैं जबकि 31 वेस्टइंडीज ने. न्यूजीलैंड में दोनों टीमें वनडे में 32 बार भिड़ चुकी हैं, जिसमें 19 बार मेजबान टीम जीती है, जबकि 10 बार वेस्टइंडीज जीता है.

