एडन मार्करम ने इस वर्ल्ड कप में सबसे तेज अर्धशतक के रिकॉर्ड की बराबरी कीImage Credit source: Surjeet Yadav-ICC/ICC via Getty Images
पहली बार खिताब जीतने की कोशिश कर रही साउथ अफ्रीका ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना धमाकेदार अंदाज जारी रखते हुए एक बड़ी जीत दर्ज कर ली. अहमदाबाद में खेले ग्रुप डी के मैच में एडन मार्करम की कप्तानी वाली साउथ अफ्रीका ने बिल्कुल एकतरफा अंदाज में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया. इस मैच में न्यूजीलैंड से मिले 176 रन के लक्ष्य को साउथ अफ्रीका ने 17.1 ओवर में ही हासिल कर लिया. उसके लिए कप्तान मार्करम ने एक रिकॉर्डतोड़ अर्धशतक जमाया तो वहीं मार्को यानसन ने कीवी बल्लेबाजी की कमर तोड़ी. इस तरह साउथ अफ्रीका ने लगातार तीसरी जीत दर्ज करते हुए सुपर-8 में जगह लगभग पक्की कर ली.
भारत-पाकिस्तान मैच की उत्सुकता के बीच एक दिन पहले नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में 56 हजार से ज्यादा दर्शक पहुंचे, जो इस वर्ल्ड कप के किसी भी मैच में सबसे ज्यादा थे. साउथ अफ्रीका के कप्तान और उनकी टीम ने इन फैंस को निराश नहीं किया. हालांकि, न्यूजीलैंड अपनी पूरी क्षमता के साथ प्रदर्शन नहीं कर सकी और ये उसकी गेंदबाजी से पहले बल्लेबाजी में देखने को मिला.
(खबर अपडेट हो रही है)


