नवोदय में टीचिंग और नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारीImage Credit source: Mayur Kakade/E+/Getty Images
NVS Teacher Bharti 2025: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) टीचिंग और नॉन टीचिंग भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने नवोदय विद्यालय समिति में टीचिंग और नॉन टीचिंग के कुल 5700 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है. इके साथ ही आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. आवेदन करने की अंतिम तारीख 4 दिसंबर निर्धारित है.
आइए जानते हैं कि नवोदय विद्यालय समिति ने प्राइमरी, टीजीटी, पीजीटी, स्पेशल एजुकेटर और नॉन टीचिंग के कितने पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं? साथ ही जानेंगे कि आवेदन कैसे किया जा सकता है.
नवोदय विद्यालय में PGT के 1513 पदों पर भर्ती
नवोदय विद्यालय में पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) के 1513 पदों पर भर्ती की जानी है. इसको लेकर सीबीएसई ने आवेदन आमंत्रित किए हैं. विषयवार पीजीटी की भर्ती की जानी है. आइए जानते हैं कि किस विषय में कितने पीजीटी की भर्ती की जानी है. इन पदों में आरक्षण व्यवस्था लागू है.
इन पदों के अलावा बैकलाॅग पद संख्या अलग है
नवोदय विद्यालय में TGT के 2978 पदों पर भर्ती
सीबीएसई ने नवोदय विद्यालय में ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) के 2978 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. विषयवार पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इनमें संविधान प्रदत आरक्षण के अनुसार सीटें आरक्षित हैं. आइए जानते हैं कि टीजीटी विषयवार पद संंख्या क्या है.
PGT-TGT माॅर्डन इंडियन लैंग्वेज में 461 पदों पर भर्ती
इसके साथ ही नवोदय विद्यालय समिति में PGT-TGT मॉडर्न इंडियन लैंग्वेज के कुल 461 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इसमें पीजीटी के 18 पदों पर टीचरों की भर्ती होनी है. इसमें असमी में 6, गारो 1, तमिल 1, तेलुगू 1, उर्दू 1, बंगला 5 और मणिपुरी में 3 पदों पर भर्ती होनी है. इसी तरह टीजीटी के 443 पदों पर भर्ती होनी है. इसमें असमी में 66, बोडो में 10, गारो में 8, गुजराती में 52, कन्नड में 49, खासी में 11, मलायलम में 27, मराठी में 30, मिजो में 10, नेपाली में 8, ओडिया में 27, पंजाबी में 18, तमिल 5, तेलुगू 57, उर्दू 10, बंगला 43 और मणिपुरी में 2 टीजीटी पदों पर भर्ती होनी है.
प्रिंसिपल के 93,नॉन टीचिंग के 787 पदों पर भर्ती
सीबीएसई ने नवोदय विद्यालय समिति में प्रिंसिपल के 93 और नॉन टीचिंग के 787 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इसमें जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (HQ/RO Cadre) में 46, जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (Jnv Cadre) 552, लैब अटेंडेंट 165, मल्टी टाॅस्किंग स्टाॅफ में 24 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इसके अलावा असिस्टेंट कमिश्नर अकादमिक के 9 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं.
4 दिसंबर तक ऑनलाइर करें आवेदन
नवाेदय विद्यालय समिति में टीचिंग और नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए 4 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है. आवेदन ऑनलाइन किया जा सकता है. इसके लिए सीबीएसई ने लिंक जनरेट कर दिया है. सभी पदों के लिए योग्यता अलग-अलग है. इसकी जानकारी नोटिफिकेशन से प्राप्त की जा सकती है.
ये भी पढ़ें- Job Alert: रेलवे ग्रुप डी भर्ती में 10वीं पास हो सकते हैं शामिल, BOB में 2700 अप्रेंटिस की भर्ती पढ़ें, जॉब अलर्ट

