नमस्कार, देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लिए पढ़िए TV9 का News in Brief. सबसे पहले जानते हैं
आज के प्रमुख इवेंट्स
- केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह हरियाणा के पंचकूला जाएंगे. इस दौरान वे कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और एक राष्ट्रीय सहकारी सम्मेलन को संबोधित भी करेंगे.
- शिवसेना (UBT) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के बीच गठबंधन की घोषणा हो सकती है. पार्टी नेता संजय राउत के मुताबिक, यह गठबंधन 15 जनवरी को होने वाले मुंबई नगर निकाय चुनावों के लिए होगा.
- ISRO का LVM3-M6/ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 मिशन लॉन्च करेगा. यह LVM3 रॉकेट से किया जाने वाला कमर्शियल मिशन है.
अब देश-दुनिया की 5 बड़ी खबरें
- बिक गई पाकिस्तान की सरकारी एयरलाइंस, निजी कंपनी ने 4,317 करोड़ में खरीदा
पाकिस्तान की राष्ट्रीय एयरलाइन PIA को आरिफ हबीब कंसोर्टियम ने 135 अरब पाकिस्तानी रुपये (4,317 करोड़ रुपए) में खरीदा. कंपनी ने नीलामी में सबसे ऊंची बोली लगाई. PIA के 75% शेयरों की नीलामी की गई है. एयरलाइन के पास 32 विमान हैं. खराब प्रबंधन, कर्ज और 2020 कराची हादसे से PIA संकट में थी. IMF के दबाव में सरकार ने एयरलाइंस का निजीकरण किया. खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़, केरल और अंडमान में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 51 लाख नाम कटे
चुनाव आयोग ने SIR के बाद छत्तीसगढ़, केरल और अंडमान-निकोबार में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की है. तीनों जगह मिलाकर 51 लाख से ज्यादा नाम हटाए गए. छत्तीसगढ़ में 27.35 लाख, केरल में 24.08 लाख और अंडमान में 64,014 वोटरों के नाम कटे. हटाए गए नामों में मृत, स्थानांतरित और डुप्लीकेट मतदाता शामिल हैं. दावे-आपत्तियां 22 जनवरी तक दी जा सकेंगी. खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- महिला क्रिकेट: भारत में मैच फीस बढ़ी, पाकिस्तान में हालात खराब, सैलरी मजदूरों से भी कम
BCCI ने महिला घरेलू क्रिकेटरों की मैच फीस में बड़ा इजाफा किया है. सीनियर मल्टी-डे और वनडे में प्लेइंग इलेवन को 50,000 रुपए प्रतिदिन मिलेंगे, जबकि टी20 में 25,000 रुपए दिए जाएंगे. वहीं पाकिस्तान में महिला क्रिकेटरों को सिर्फ 20,000 पाकिस्तानी रुपए प्रति मैच मिलते हैं. घरेलू क्रिकेट में कॉन्ट्रैक्ट वाली खिलाड़ियों को हर महीने 35,000 पाकिस्तानी रुपए (करीब 11,200 भारतीय रुपए) ही मिलते हैं, जो पाकिस्तान में मजदूरों के लिए तय न्यूनतम वेतन (11444 रुपए) से भी कम है. खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- जनवरी 2026 में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, RBI ने जारी की छुट्टियों की लिस्ट
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 2026 का बैंक अवकाश कैलेंडर जारी किया है. इसके अनुसार जनवरी 2026 में अलग-अलग राज्यों में कुल 16 दिन बैंक बंद रहेंगे. हालांकि ये लिस्ट अलग अलग राज्यों के लिए हैं. पूरे देश में एक साथ 16 दिन बैंक बंद नहीं रहेंगे. इनमें दूसरे और चौथे शनिवार के 6 दिन और 4 रविवार शामिल हैं. बाकी छुट्टियां नव वर्ष, स्वामी विवेकानंद जयंती, बिहू, मकर संक्रांति, नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती और गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय त्योहारों के कारण होंगी. खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- महेश बाबू-प्रियंका चोपड़ा की वाराणसी पर बड़ा अपडेट, 1300 करोड़ में बन रही फिल्म
महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा की चर्चित फिल्म वाराणसी को लेकर नया अपडेट सामने आया है. अभिनेता प्रकाश राज ने बताया कि फिल्म के एक शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली गई है. 1300 करोड़ रुपये के बजट वाली यह फिल्म रामायण के बाद भारत की दूसरी सबसे महंगी फिल्म है. एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी इस जंगल एडवेंचर फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन भी नजर आएंगे. फिल्म 2027 में रिलीज होगी. खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
फोटो ऑफ द डे
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों के विरोध में विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया. ये प्रदर्शन दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन के पास हुआ. प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग की. इस दौरान पुलिस और VHP-बजरंग दल के कार्यकार्ताओं में झड़प भी हुई.
5 राज्यों की 5 बड़ी खबरें
- उत्तर प्रदेश: कोडीन कफ सिरप केस: 50000 का इनामी हुआ शुभम जायसवाल, बुलडोजर भी चलेगा. खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- बिहार: राज्य में सड़कें-बिजली पहले से बेहतर, थरूर ने की नीतीश सरकार की तारीफ. खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- दिल्ली: प्रदूषण को लेकर CAQM का एक्शन, 6 थर्मल पावर प्लांट्स को नोटिस. खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- पश्चिम बंगाल: ममता बोलीं- राज्य में मुसलमानों को बांट रही BJP, इसे खत्म करके ही दम लूंगी. खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- राजस्थान: 15 गांवों की महिलाओं के लिए स्मार्टफोन बैन, जालौर में पंचायत का फरमान. खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

