नमस्कार, देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लिए पढ़िए TV9 का News in Brief. सबसे पहले जानते हैं
आज के प्रमुख इवेंट्स
- चीफ जस्टिस बीआर गवाई 23 नवंबर को रिटायर होने वाले हैं. आज उनका सुप्रीम कोर्ट में आखिरी कार्यदिवस होगा.
- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप न्यूयॉर्क सिटी के मेयर-इलेक्ट जोहरान मामदानी से व्हाइट हाउस में मुलाकात करेंगे.
अब देश-दुनिया की 5 बड़ी खबरें
- नीतीश कुमार रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के CM बने, कैबिनेट में 26 मंत्री शामिल हुए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में नीतीश कुमार ने गुरुवार को रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. नई कैबिनेट में 26 मंत्री शामिल हैं. सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा उपमुख्यमंत्री बने. कैबिनेट में 3 महिलाएं शामिल हैं, जबकि मुस्लिम समाज से जमा खान मंत्री बने. पूर्व निशानेबाज और दिग्विजय सिंह की बेटी श्रेयसी सिंह पहली बार मंत्री बनी हैं. PM मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा के अलावा कई राज्यों के मुख्यमंत्री शपथ समारोह में मौजूद रहे. खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- लुधियाना में खालिस्तानी आतंकियों का एनकाउंटर, हैंड ग्रेनेड और 4 पिस्टल बरामद
पंजाब के लुधियाना में दिल्ली-अमृतसर हाईवे पर लाडोवाल टोल प्लाजा के पास पुलिस ने आतंकियों का एनकाउंटर किया. मुठभेड़ में 2 आतंकियों को गोली लगी, एक की हालत गंभीर है. ये बब्बर खालसा इंटरनेशनल के टेरर मॉड्यूल से जुड़े बताए जा रहे हैं. पुलिस ने 2 हैंड ग्रेनेड, 4 पिस्टल और 50 से ज्यादा कारतूस बरामद किए. तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से एक का संबंध सलमान खान के घर गोलीबारी मामले से जुड़ा है. खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- FSSAI ने ORS शब्द के गुमराह करने वाले इस्तेमाल पर लगाया बैन, राज्यों को आदेश
FSSAI ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के फूड सेफ्टी कमिश्नरों को आदेश दिया है. इसमें कहा गया है कि ब्रांड नेम या लेबल में ORS शब्द का गलत इस्तेमाल करने वाले इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक्स और प्रोडक्ट्स तुरंत हटाए जाएं. 14-15 अक्टूबर 2025 में FSSAI ने साफ किया था कि फ्रूट बेस्ड ड्रिंक, नॉन-कार्बोनेटेड या रेडी-टू-ड्रिंक बेवरेज में ORS शब्द का इस्तेमाल पूरी तरह बैन है, लेकिन कई कंपनियां और प्लेटफॉर्म इसका उल्लंघन कर रहे हैं. खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- वैभव सूर्यवंशी ने राइजिंग स्टार एशिया कप में धमाका किया, 89 क्रिकेटरों में टॉप पर रहे
राइजिंग स्टार एशिया कप 2025 में इंडिया ए के 14 साल बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 89 बल्लेबाजों में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया. वैभव ने तीन मोर्चों स्ट्राइक रेट, सबसे बड़ी पारी और छक्कों की संख्या में नंबर 1 का रिकॉर्ड बनाया. ग्रुप स्टेज तक उनका स्ट्राइक रेट 242.16 रहा. इस प्रदर्शन ने उन्हें टूर्नामेंट का सबसे असरदार बल्लेबाज बना दिया, और उन्होंने सभी 88 अन्य बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया. खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- चीन बना रहा दुनिया का पहला तैरता आर्टिफिशियल आइलैंड, परमाणु हमले में भी सेफ
चीन दुनिया का पहला तैरता हुआ आर्टिफिशियल आइलैंड बना रहा है, जिसका वजन 78,000 टन है. यह समुद्र में एक जगह से दूसरी जगह जा सकता है. यह प्लेटफॉर्म परमाणु धमाके को भी झेल सकता है और चीन के नए फुजियान एयरक्राफ्ट कैरियर के आकार का है. 238 लोग इसमें चार महीने तक बिना सप्लाई के रह सकते हैं. इसे 2028 में लॉन्च किया जाएगा. इसका नाम Deep-Sea All-Weather Resident Floating Research Facility है. यह साइंटिफिक रिसर्च, कमांड सेंटर और निगरानी के लिए इस्तेमाल किया जाएगा. खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
फोटो ऑफ द डे
कोच्चि के त्रिपुनिथुरा श्री पूर्णत्रयिसा मंदिर में ‘वृषिकोल्सवम’ महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ. इस अवसर पर ‘शीवेली’ शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सजी-धजी हाथी शोभा बढ़ा रहे थे. महावत हाथी के दांत पकड़कर मार्गदर्शन करते दिखे. यह परंपरा सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखती है और भक्तों में उत्साह और आस्था का संचार करती है.
5 राज्यों की 5 बड़ी खबरें
- उत्तर प्रदेश: एक दिसंबर से बदल जाएगा बनारस स्टेशन का कोड, अब BSBS नहीं BNRS लिखिए. खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- दिल्ली: संजय भंडारी मनी लॉन्ड्रिंग केस में बढ़ी रॉबर्ट वाड्रा की मुश्किलें? ED ने दायर की चार्जशीट. खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- बिहार: राजनीति में कब आएंगे नीतीश के बेटे निशांत कुमार, सवाल सिर्फ मुस्कुरा कर टाल दिया. खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मध्य प्रदेश: पर्यटन को मिली नई उड़ान, शुरू हुई पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा. खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- केरल: सबरीमाला मंदिर से सोना गायब होने का मामला: SIT ने पूर्व TDB अध्यक्ष ए पद्मकुमार अरेस्ट. खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

