नमस्कार, देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लिए पढ़िए TV9 का News in Brief. सबसे पहले जानते हैं
आज के प्रमुख इवेंट्स
- चुनाव आयोग पूरे भारत में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) का ऐलान कर सकता है. पहले चरण में 10-15 राज्य होंगे, जिनमें 2026 में विधानसभा चुनाव होने वाले राज्य भी शामिल हैं. अगले साल तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, केरल, असम और पुडुचेरी में चुनाव होने हैं.
- अमेरिकी विदेश मंंत्री मार्को रूबियो की मलेशिया के कुआलांपुर में विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मिलेंगे.
- सुप्रीम कोर्ट सोमवार को उमर खालिद, शरजील इमाम, गुलफिशा फातिमा और मीरान हैदर की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई करेगा. यह मामले 2020 के दिल्ली दंगों के पीछे कथित साजिश से संबंधित यूएपीए केस में हैं.
अब देश-दुनिया की 5 बड़ी खबरें
- रोहित शर्मा ने लिखा- एक आखिरी बार, सिडनी से अलविदा, ऑस्ट्रेलिया से वनडे सीरीज हार के बाद पोस्ट की
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के एयरपोर्ट से भारत लौटते हुए सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की और लिखा, ‘एक आखिरी बार, सिडनी से अलविदा.’ भारत ने सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी वनडे 9 विकेट से जीता, लेकिन वनडे सीरीज 1-2 से हार गई. रोहित ने दूसरे मैच में फिफ्टी और तीसरे में सेंचुरी बनाई. वे प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए. वर्ल्ड कप के बाद उनके रिटायरमेंट की अटकलें हैं. खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- दिल्ली: AAP के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- हमने यमुना को पूजा लायक बनाया
दिल्ली में यमुना की सफाई को लेकर बीजेपी और AAP में विवाद बढ़ गया है. दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने AAP आरोपों पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि 2018-2024 में AAP ने यमुना किनारे छठ पूजा पर रोक लगाई, जबकि बीजेपी सरकार ने मात्र 8 माह में यमुना की बेसिक सफाई पूरी कर प्राकृतिक घाट तैयार किए. उन्होंने कहा कि AAP अब इसके खिलाफ विरोध कर रही है, जबकि सत्ता में रहते हुए वे अपने स्वास्थ्य, शिक्षा और विकास मॉडल की खूब चर्चा करते थे. खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- बिहार चुनाव: तेजस्वी बोले- सरकार आने पर वक्फ अधिनियम कूड़ेदान में फेंका जाएगा
विपक्षी गठबंधन के CM उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर बिहार में इंडिया गठबंधन सत्ता में आता है, तो वक्फ (संशोधन) एक्ट को कूड़ेदान में फेंक दिया जाएगा. कटिहार में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उनके पिता लालू प्रसाद ने कभी सांप्रदायिक ताकतों से समझौता नहीं किया. तेजस्वी ने RSS और जुड़े संगठनों पर राज्य और देश में सांप्रदायिक नफरत फैलाने का आरोप लगाया और BJP को भारत जलाओ पार्टी कहा. खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- इस हफ्ते अलग-अलग राज्यों के बैंक 5 दिन बंद रहेंगे, जाने से पहले देख लें छुट्टी की लिस्ट
सोमवार, 27 अक्टूबर से देश के कई राज्यों में त्योहार मनाए जाएंगे, जिनमें छठ पूजा, सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती और कन्नड़ राज्योत्सव शामिल हैं. इन त्योहारों के चलते बैंकों में कामकाज प्रभावित होगा और पूरे हफ्ते में पांच दिन बैंक बंद रहेंगे, हालांकि ये बंदी पूरे देश में एक साथ नहीं होगी. अहमदाबाद में 31 अक्टूबर को पटेल जयंती और बेंगलुरु में 1 नवंबर को कन्नड़ राज्योत्सव के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे. 1 नवंबर को देहरादून में इगास बगवाल के मौके पर भी बैंक बंद रहेंगे. खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- अमेरिका बोला- PAK से रणनीतिक संबंध बढ़ेंगे, लेकिन ये भारत की कीमत पर नहीं होगा
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा कि अमेरिका पाकिस्तान के साथ रणनीतिक संबंध बढ़ाने का अवसर देखता है, लेकिन यह भारत के ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण संबंधों को नुकसान पहुंचाए बिना होगा. कुआलालंपुर में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने भारत-रूस ऊर्जा संबंधों का जिक्र किया . रूबियो ने कहा कि भारत पहले ही अलग-अलग स्रोतों से कच्चे तेल की खरीद की इच्छा जता चुका है. अमेरिका का पाकिस्तान के साथ संबंध भारत के हितों के खिलाफ नहीं होगा और देशों के साथ रिश्ते बनाए रखना जरूरी है. खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
फोटो ऑफ द डे
रांची में छठ पूजा के दौरान केले के गुच्छे लेकर जाती महिलाएं. छठ पूजा में केला पवित्र फल माना जाता है और इसे अर्घ्य में सूर्य देव को चढ़ाया जाता है. पूजा चार दिन चलती है. पहले दिन नहाय-खाय में पवित्र स्नान और शुद्ध भोजन किया जाता है. दूसरे दिन खरना में व्रत के बाद शाम को प्रसाद ग्रहण किया जाता है. तीसरे दिन संध्या अर्घ्य में डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है, जहां केला मुख्य रूप से उपयोग होता है. चौथे दिन उषा अर्घ्य में उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत खोला जाता है.
5 राज्यों की 5 बड़ी खबरें
- दिल्ली: Delhi बदलकर Dilli करने की मांग, पूर्व केंद्रीय मंत्री ने CM को लिखा पत्र. खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- बिहार: कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, खड़गे और राहुल गांधी समेत 40 नेताओं के नाम. खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- महाराष्ट्र: CM देवेंद्र फडणवीस ने किया देशभर में SIR का समर्थन, राहुल गांधी पर किया तंज. खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- झारखंड: चाईबासा में HIV संक्रमित खून बच्चों को चढ़ाने पर बवाल, BJP ने स्वास्थ्य मंत्री पर कार्रवाई की मांग की. खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- उत्तराखंड: CM धामी बोले- राज्य में टूरिज्म बढ़ा, 3 साल में 23 करोड़ से ज्यादा पर्यटक आए. खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
