महुआ विधानसभा चुनाव 2025 Voting Percentage Live Updates: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में वैशाली जिले की महुआ सीट एक बार फिर सुर्खियों में है. इस बार का मुकाबला जितना राजनीतिक है उतना ही व्यक्तिगत और भावनात्मक भी है. कभी यहीं से अपनी राजनीति की शुरुआत करने वाले तेज प्रताप यादव इस बार अपनी ही जमीन पर खुद को साबित करने की कोशिश में हैं. राजद से दूरी और पारिवारिक मतभेदों के बाद तेज प्रताप अब अपनी पार्टी जनशक्ति जनता दल (JJD) के उम्मीदवार के रूप में मैदान में हैं. यह चुनाव उनके लिए सिर्फ एक सीट की लड़ाई नहीं, बल्कि अपने राजनीतिक भविष्य और पहचान को बचाए रखने की परीक्षा बन गया है. लेकिन मुकाबला पहले से कहीं ज्यादा कठिन है, क्योंकि अब उन्हें विरोधियों के साथ-साथ अपनी पुरानी पार्टी और उसके संगठनात्मक प्रभाव से भी भिड़ना होगा.
महुआ सीट पर इस बार सीधी लड़ाई नहीं, बल्कि तीन दिशाओं में खींचतान है. डॉ. मुकेश कुमार रौशन (राजद), से मौजूदा विधायक और राजद के कद्दावर उम्मीदवार, जिन्हें पिछले चुनाव में तेज प्रताप पर बढ़त मिली थी. पार्टी नेतृत्व इस सीट पर अपना वर्चस्व बनाए रखने के लिए पूरा जोर लगा रहा है. वहीं संजय कुमार सिंह (LJP-रामविलास) को एनडीए का समर्थन है. जिनके पक्ष में सवर्ण-राजपूत जातीय आधार और एनडीए की एकजुटता बड़ा हथियार है. वहीं तेज प्रताप यादव भी भावनात्मक अपील और व्यक्तिगत छवि के सहारे अपने पुराने वोट-आधार में वापसी की कोशिश में हैं. इस तरह महुआ की तस्वीर अब वह नहीं रही जहां सिर्फ राजद और उसके भीतर की राजनीति निर्णायक होती थी.
Live Updates:
10.47 AM: तेज प्रताप यादव ने कहा कि हर वोट जरूरी है.
#BiharElection2025 | Patna | Jan Shakti Janata Dal’s national president and candidate from Mahua assembly constituency, Tej Pratap Yadav, says,” The people of Bihar must cast their vote. Every vote is important…The blessings of parents hold a special place, and the blessings of pic.twitter.com/oFMN1mNmIB
— ANI (@ANI) November 6, 2025
10.28 AM: तेज प्रताप यादव वोट देकर निकले. वोट डालने के बाज तेज प्रताप ने कहा कि माता पिता का आशीर्वाद मेरे साथ है.
#BiharElection2025 | Patna | Jan Shakti Janata Dal’s national president and candidate from Mahua assembly constituency, Tej Pratap Yadav, casts his vote in a polling station in Patna pic.twitter.com/WM8kWIJlGr
— ANI (@ANI) November 6, 2025
09.53 AM: यहां पर महिला मतदाता रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार हैं. सभी बूथों पर भारी संख्या में महिलाओं की भीड़ दिख रहा है और यहां शांति पूर्ण माहौल में वोटिंग जारी है.
09.03 AM: मोकामा में बंपर वोटिंग हो रही है. 228/29 पर सुबह 9 बजे तक 18 फीसदी मतदान हुआ है, जबकि 230/31/32 पर 20 फीसदी मतदान हो चुका है.
8.36 AM: महुआ सीट के कुछ पोलिंग बूथ पर बुजुर्ग मतदाताओं की अच्छी खासी संख्या दिख रही है.
7.49 AM: यहां के कई पोलिंग बूथ पर लंबी-लंबी कतारे देखी जा रही हैं.
7.01 AM: महुआ सीट पर भी वोटिंग शुरू हो चुकी है.
6.39 AM: वैशाली जिले की महुआ सीट पर वोटिंग की सारी तैयारी पूरी हो चुकी है.
परिवारिक मतभेदों का असर और यादव वोट की उलझन
तेज प्रताप और तेजस्वी यादव के बीच बढ़ी दूरी का असर सीधे वोट आधार पर देखा जा रहा है. यादव वोट लंबे समय से राजद के आधार स्तंभ रहे हैं, लेकिन अब एक हिस्सा तेज प्रताप की तरफ झुक सकता है. हालांकि यह झुकाव कितना असरदार होगा, यह तय करेगा कि वोटों का बिखराव होता है या एकतरफा ध्रुवीकरण. 2024 लोकसभा चुनाव में इस क्षेत्र में चिराग पासवान को मजबूत समर्थन मिला था. अब जबकि लोजपा (रामविलास) और जदयू फिर एक ही गठबंधन में हैं, एनडीए का आधार और ज्यादा संगठित दिख रहा है. ऐसे में संजय सिंह इस तिकोनी लड़ाई में अपने लिए मजबूत जगह बना चुके हैं.
महुआ का इतिहास और पहचान
महुआ न केवल कृषि और स्थानीय उत्पादन के लिए जाना जाता है, बल्कि राजनीतिक रूप से भी अपनी अलग पहचान रखता है. 1951 में स्थापित इस सीट पर पहले कांग्रेस का प्रभाव था, लेकिन समय के साथ यहां राजद की पकड़ मजबूत होती गई. तेज प्रताप ने 2015 में यहां से अपनी जीत दर्ज की, लेकिन 2020 में हार ने समीकरण बदल दिए.
ये भी पढ़ें :- बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की हर छोटी-बड़ी जानकारी के लिए यहां करें क्लिक

