पढ़ें जॉब अलर्ट
Image Credit source: Getty Images
Job Alert: नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए कई सरकारी और पीएसयू संगठनों ने नई भर्ती घोषणाएं की हैं. भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (BDL) ने आईटीआई पास युवाओं के लिए ट्रेड अप्रेंटिस पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं. वहीं पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने लोकल बैंक ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है, जिससे अधिक उम्मीदवार आवेदन कर सकें. इसके अलावा हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (HCL) ने जूनियर मैनेजर (E0 ग्रेड) पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है.
आइये जानते हैं जॉब अलर्ट की इस कड़ी में तीनों भर्तियों को लेकर क्या अपडेट्स हैं.
BDL अप्रेंटिस भर्ती 2025
भारत डायनेमिक्स लिमिटेड ने आईटीआई पास युवाओं के लिए 156 ट्रेड अप्रेंटिस पदों पर भर्ती शुरू की है. कंचनबाग यूनिट में एक साल का प्रशिक्षण मिलेगा. फिटर, इलेक्ट्रीशियन सहित कई ट्रेड शामिल हैं. ऑनलाइन आवेदन 8 दिसंबर 2025 तक और हार्ड कॉपी 12 दिसंबर तक भेजनी होगी. इस खबर के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें.
PNB लोकल बैंक ऑफिसर भर्ती
पंजाब नेशनल बैंक ने लोकल बैंक ऑफिसर पदों के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 1 दिसंबर 2025 कर दी है. पहले आखिरी तिथि 23 नवंबर थी. इस भर्ती में 750 पद हैं और उम्मीदवार pnb.bank.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. परीक्षा दिसंबर 2025 या जनवरी 2026 में हो सकती है. इस खबर के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें.
HCL जूनियर मैनेजर भर्ती
HCL ने जूनियर मैनेजर (E0 ग्रेड) के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. उम्मीदवार 27 नवंबर से 17 दिसंबर 2025 तक hindustancopper.com पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. यह भर्ती खनन, भूविज्ञान, मैकेनिकल, सिविल, वित्त और एचआर सहित कई विभागों में की जाएगी.इस खबर के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें.

