Daily 1.5gb Data PlanImage Credit source: सांकेतिक तस्वीर
1.5GB Daily Data Plan Price: हर रोज आप भी 1.5 जीबी डेली डेटा चाहते हैं और साथ ही आपको 28 दिन की वैलिडिटी भी चाहिए तो हम आज आप लोगों को बताएंगे कि Reliance Jio, Vodafone Idea और Airtel में से कौन सी कंपनी आपको सबसे सस्ता प्लान ऑफर करेगी?
Jio 1.5GB Daily Data Plan
रिलायंस जियो के पास हर रोज 1.5 जीबी डेटा वाला प्लान उपलब्ध है, इस प्लान की कीमत 299 रुपए है. Jio 299 Plan के साथ न केवल डेली 1.5 जीबी डेटा बल्कि अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और हर रोज 100 एसएमएस मिलते हैं बल्कि ये प्लान जियो टीवी, जियो एआई क्लाउड स्टोरेज का फायदा मिलता है. डेली लिमिट यूज करने के बाद स्पीड कम होकर 64Kbps कर दी जाएगी. ये प्लान भी आपको 28 दिन की वैलिडिटी के साथ मिलेगा.
Vi 1.5GB Daily Data Plan
वोडाफोन आइडिया के पास हर रोज 1.5 जीबी डेटा और 28 दिन की वैलिडिटी वाला सबसे सस्ता प्लान 349 रुपए का है. Jio 349 Plan के साथ हर रोज 1.5 जीबी डेटा, कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस के अलावा बिंज ऑल नाइट (रात 12 से सुबह 6 बजे तक), वीकेंड डेटा रोलओवर और डेटा डिलाइट का फायदा मिलता है.
बिंज ऑल नाइट बेनिफिट का मतलब ये है कि रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक आप जितनी भी इंटरनेट सर्फिंग करेंगे आपका डेटा मेन बैलेंस से नहीं काटा जाएगा. कंपनी इस टाइम के दौरान आपको एक तरह से एक्स्ट्रा डेटा ऑफर कर रही है. डेटा डिलाइट का मतलब ये है कि कंपनी हर महीने आपको 2 जीबी डेटा का बैकअप देगी और वो भी बिना किसी अतिरिक्त पैसे खर्च किए.
Airtel 1.5GB Daily Data Plan
एयरटेल के पास फिलहाल 28 दिन की वैलिडिटी वाला 1.5 जीबी डेली डेटा प्लान उपलब्ध नहीं है. लेकिन कंपनी 1.5 जीबी डेली डेटा के साथ 56 दिन, 60 दिन,77 दिन, 84 दिन और 90 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान जरूर ऑफर करती है.
अंतर: जियो का 1.5 जीबी डेली डेटा और 28 दिन की वैधता वाला प्लान की अगर तुलना करें तो ये प्लान वीआई की तुलना 50 रुपए सस्ता है.

