परीक्षा का आयोजन बोर्ड की ओर से जारी गाइडलाइन के तहत किया जाएगा.
Image Credit source: getty images
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का टाइम टेबल जारी कर दिया है. मैट्रिक और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 3 फरवरी से शुरू होंगी. झारखंड बोर्ड ने थ्योरेटिकल और प्रैक्टिकल दोनों का शेड्यूल जारी किया है. जेएसी की ओर से जारी आधिकारिक डेटशीट के अनुसार बोर्ड एग्जाम 3 फरवरी 2026 से शुरू होकर दो फेज में होंगे.
जेएससी की ओर से जारी आधिकारिक टाइम टेबल के अनुसार मैट्रिक की बोर्ड परीक्षाएं 3 फरवरी से शुरू होकर 17 फरवरी 2026 तक चलेंगी. वहीं इंटरमीडिएट एग्जाम का आयोजन 3 फरवरी से 23 फरवरी 2026 तक किया जाएगा.
(अपडेट जारी है)

