India vs Pakistan Live Score, U19 Asia Cup 2025 Match Live Updates: चलिए इंतजार की घड़ियां अब खत्म हुई. आ गया समय भारत और पाकिस्तान के बीच एक और मुकाबला देखने का. क्या हुआ ये घमासान अंडर 19 टीमों के बीच खेले जा रहे एशिया कप में हैं. रोमांच तो वही है, वैसा ही है, जो सीनियर टीमों के मुकाबले में घुला होता है. और फिर रोमांच को और बढ़ाने के लिए 14 साल के वैभव सूर्यवंशी भी तो हैं.
बड़ी जीत के साथ भारत-पाकिस्तान का आगाज
अंडर 19 एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान का ये दूसरा मुकाबला होगा. इससे पहले दोनों टीमों ने ही टूर्नामेंट में अपना आगाज बड़ी जीत के साथ किया था. भारत वे मलेशिया को 234 रन के बड़े अंतर से हराया था तो पाकिस्तान ने 297 रन से मलेशिया को धूल चटाई है. अब बड़ी जीत की कहानी लिखने वाली दोनों टीमें- भारत और पाकिस्तान- आपस में टकराएंगी.
जीत के अलावा ये बातें भी रही कॉमन
भारत और पाकिस्तान की अंडर 19 टीमों के बीच पिछले मुकाबले में सिर्फ यही बात कॉमन नहीं रही थी कि उन्होंने 200 प्लस रनों से बड़ी जीत दर्ज की थी. बल्कि उसके अलावा उनकी ओर से एक-एक बल्लेबाजों ने 170 प्लस रन की इनिंग भी खेली थी. भारतीय टीम की ओर से वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 95 गेंदों में 171 रन बनाए, जिसमें 14 छक्के शामिल रहे. वही पाकिस्तान की ओर से समीर मिन्हास ने 148 गेंदों का सामना कर 177 रन बनाए थे. उनकी पारी में 8 छक्के शामिल रहे हैं.
भारत-पाकिस्तान के लिए शतक लगाने वाले इन दोनों बल्लेबाजों के बीच एक और समानता ये है कि दोनों ही ओपनर हैं.

