India vs New Zealand, Live Cricket Score and Updates in Hindi: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मैच विशाखापट्टनम में खेला जा रहा. दोनों टीमें ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया फिलहाल 3-0 से आगे है, यानी वह सीरीज में अजेय बढ़त बना चुकी है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 को देखते हुए ये सीरीज दोनों टीमों के लिए काफी अहम है. ऐसे में इस मुकाबले में भी टीम इंडिया को असर बाकी नहीं छोड़ना चाहेगी.
सीरीज में टीम इंडिया का दबदबा
- पहला T20I, नागपुर: भारत ने 48 रन से जीता.
- दूसरा T20I, रायपुर: भारत ने 7 विकेट से जीता .
- तीसरा T20I, गुवाहाटी: भारत ने 8 विकेट से जीता .
दोनों टीमों के स्क्वॉड
भारतः सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, इशान किशन (विकेटकीपर).
न्यूजीलैंडः मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसेवेल, मार्क चैपमैन, क्रिस्टियन क्लार्क, डेवन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, बेन लिस्टर, डेरिल मिचेल, एडम मिल्ने, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, टिम साइफर्ट, ईश सोढ़ी, विल यंग.

