इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2026 राज्यवार पोस्ट डिटेल्स
India Post GDS Bharti 2026: इंडिया पोस्ट यानी डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती का इंतजार कर रहे कैंडिडेट्स के लिए खुशखबरी है. इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी करने की तैयारियां शुरू हो गई है, जिसके तहत 31 जनवरी को इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी होगा. इसके साथ ही आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. जीडीएस भर्ती 2026 के तहत कुल 28740 पदों पर भर्ती की जानी है. इसमें सबसे अधिक महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में जीडीएस के पद खाली हैं.
आइए जानते हैं कि इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2026 का शेड्यूल क्या है? मतलब आवेदन प्रक्रिया कब शुरू होगी? जानेंगे कि कौन आवेदन कर सकता है, सिलेक्शन प्रोसेस क्या होगा? इसके साथ ही राज्यवार पोस्ट डिटेल्स भी चेक करते हैं.
31 जनवरी को जारी होगा इंडिया पोस्ट GDS भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन
GDS में इन पदों पर भर्ती
इंडिया पोस्ट ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती के तहत दो श्रेणी में पदों पर भर्ती करता है, जिसके तहत GDS भर्ती में ब्रांच पोस्ट मास्टर (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर (ABPM)/डाक सेवक शामिल हैं.
इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2026 स्टेटवाइज पोस्ट डिटेल्स
10वीं पास कर सकते हैं आवेदन
इंडिया पोस्ट के ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए 10वीं पास आवेदन कर सकते हैं. 10वीं में गणित होना जरूरी है. तो वहीं जिस राज्य के लिए आवेदन कर रहे हैं, उसकी स्थानीय भाषा का ज्ञान और बेसिक कम्प्यूटर आना चाहिए. आवेदन ऑनलाइन किया जा सकेगा.
GDS का कैसे होता सिलेक्शन और सैलरी
इंडिया पोस्ट ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती के सिलेक्शन प्रोसेस की बात करें तो ये मेरिट आधारित है. निर्धारित नियमों के अनुसार ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के सिलेक्शन प्रोसेस के तहत आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की मेरिट 10वीं के नंबरों के आधार पर बनती है. मसलन, ग्रामीण डाक सेवक भर्ती में 10वीं के नंबर ही सिलेक्शन का मुख्य आधार होते हैं. 10वीं के ऊपर की कोई भी एजुकेशनल डिग्री और सर्टिफिकेट भर्ती की डिग्री के लिए वैलिड नहीं होता है.
वहीं सैलरी की बात करें तो ब्रांच पोस्ट मास्टर (BPM) को 12 से 29 हजार रुपये महीना सैलरी मिलती है. इसी तरह असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर (ABPM)/डाक सेवक को 10 से 24 हजार रुपये की सैलरी मिलती है. भत्ते इसके ऊपर देय हैं.

