गिल को गर्दन में समस्या (Photo: PTI)
Shubman Gill Concern: टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल को कोलकाता टेस्ट की पहली पारी के दौरान बल्लेबाजी बीच में ही छोड़नी पड़ी है. उन्हें मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा है. ऐसा हुआ क्योंकि गिल रिटायर्ड हर्ट हो गए. शुभमन गिल के रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर जाने की घटना उनकी इनिंग की तीसरी गेंद पर घटी. गिल को साउथ अफ्रीकी स्पिनर हार्मर की उस गेंद पर बाउंड्री लगाने में तो सफलता मिली. लेकिन उसके बाद उन्हें गर्दन में समस्या महसूस हुई. वो अपनी गर्दन को पकड़े नजर आए, जिसके बाद उन्हें बल्लेबाजी बीच में ही छोड़कर मैदान से बाहर जाना पड़ा.
गर्दन में समस्या को लेकर मैदान से बाहर गिल
शुभमन गिल को गर्दन में आई समस्या के बाद टीम के फीजियो उन्हें देखने मैदान पर गए और उनकी जांच की. गिल की समस्या को परखते हुए फीजियो ने उन्हें मैदान से बाहर लाने का फैसला किया. गिल के मैदान से बाहर आते हुए सामने आए वीडियो में देखा भी जा सकता है कि वो कितनी तकलीफ में थे.
Shubman Gill retires hurt due to discomfort in neck. pic.twitter.com/VSFgcfPZRP
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) November 15, 2025
Listen to the crowds roar when Shubman Gill was walking back to the pavilion and Rishabh Pant was coming to the crease.
Respect is Earned not begged.pic.twitter.com/1omBSFsIgP
— i (@arrestshubman) November 15, 2025
शुभमन गिल की समस्या कितनी गंभीर?
शुभमन गिल जब रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटे वो 3 गेंदों में 4 रन बनाकर खेल रहे थे. गिल की ये नई समस्या कितनी गंभीर है अब उसका पता तो उनकी जांच के बाद ही चलेगा. उम्मीद यही की जानी चाहिए कि समस्या ज्यादा बड़ी ना हो और वो मुकाबले में आगे बल्लेबाजी करते दिखें, जिसकी भारतीय टीम को जरूरत है.
कोलकाता टेस्ट में भारत का स्कोर जब 79 रन था, तभी शुभमन गिल रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए. इससे पहले भारत ने साउथ अफ्रीका की पहली पारी को 159 रन पर समेट दिया था.

