ध्रुव जुरेल ने 2 लगातार पारियों में ठोके नाबाद शतक (Photo: PTI)
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 14 नवंबर से कोलकाता के ईडन गार्डन्स में टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो रही है और इस टेस्ट से करीब 48 घंटे पहले ही टीम इंडिया की प्लेइंग-11 को लेकर एक बड़ा ऐलान हुआ है. तमाम उम्मीदें और दावे सच साबित होते दिख रहे हैं क्योंकि बेहतरीन फॉर्म में चल रहे युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को कोलकाता टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग-11 में जगह मिलेगी. मैच से दो दिन पहले टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच रायन टेनडेशकाटे ने इसका ऐलान किया.
ईडन गार्डन्स स्टेडियम में बुधवार 12 नवंबर को टीम इंडिया के दूसरे प्रैक्टिस सेशन से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में असिस्टेंट कोच टेनडेशकाटे ने प्लेइंग-11 को लेकर ये खुलासा किया. ध्रुव जुरेल को खिलाने के सवाल पर असिस्टेंट कोच ने कहा, “मुझे लगता है कि हमें कॉम्बिनेशन (प्लेइंग-11) का अच्छा आइडिया है. जिस तरह से ध्रुव जुरेल ने पिछले 6 महीने में खेला है और पिछले हफ्ते बेंगलुरु में दो शतक लगाए थे. इस हफ्ते उनका खेलना तय है.”
(खबर अपडेट हो रही है)

