India Beat Pakistan Pti (2)Image Credit source: PTI
डिफेंडिंग चैंपियन टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड में जगह बना ली है. टूर्नामेंट के अपने तीसरे मैच में टीम इंडिया ने कोलंबो में पाकिस्तान की धज्जियां उड़ाते हुए 61 रन के बड़े अंतर से हरा दिया. ईशान किशन की धुआंधार पारी और लगातार दूसरे अर्धशतक की मदद से टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 175 रन का दमदार स्कोर खड़ा किया. ये पाकिस्तान के लिए असंभव ही साबित हुआ और वो सिर्फ 114 रन पर ढेर हो गई. टीम इंडिया ने इसके साथ ही टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ अपने रिकॉर्ड को 8-1 कर लिया.
कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में रविवार 15 फरवरी को खेला गया ये मैच कुछ दिन पहले तक रद्द होने की कगार पर था. बांग्लादेश के टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के विरोध में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ऐलान किया था कि पाकिस्तानी टीम 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगी. कुछ दिन तक ये ड्रामा करने के बाद जब ICC ने उसे मिलने वाली सजा की चेतावनी दी तो PCB को अपने फैसले से यू-टर्न लेकर मैच खेलने के लिए राजी होना पड़ा.मगर ये फैसला भी पाकिस्तानी टीम पर भारी ही पड़ा.
इस मैच में टॉस जीतने वाली पाकिस्तानी टीम ने पहले ही ओवर में अभिषेक शर्मा जैसे विस्फोटक बल्लेबाज को 0 पर आउट कर दिया था. इसके बावजूद वो इस मुकाबले को अपने काबू में नहीं कर सकी और इसकी वजह बने ईशान किशन. विस्फोटक फॉर्म में चल रहे टीम इंडिया के ओपनर ईशान इस मैच में असली अंतर साबित हुए. प्रेमदासा स्टेडियम की दोहरे बर्ताव वाली पिच पर ईशान ने सिर्फ 40 गेंदों में 77 रन की धुआंधार पारी खेलकर पाकिस्तान को काफी हद तक मैच से बाहर कर दिया था. उनके अलाव
(खबर अपडेट हो रही है)


