India Vs New Zealand 1st Odi PtiImage Credit source: PTI
टीम इंडिया ने नए साल की शुरुआत एक बेहतरीन जीत के साथ की है. वडोदरा के नए कोटाम्बी स्टेडियम में पहली बार खेल रही टीम इंडिया ने इस शुरुआत को यादगार बनाते हुए न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया. करीब 15 साल बाद वडोदरा लौटी टीम इंडिया ने एक बार फिर विराट कोहली की शानदार बल्लेबाजी के दम पर 301 रन का लक्ष्य हासिल किया और सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली. कोहली अपना शतक तो पूरा नहीं कर पाए लेकिन उन्होंने जीत की बुनियाद तैयार की. वहीं गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज और हर्षित राणा ने न्यूजीलैंड को बड़े स्कोर तक पहुंचने से रोका.
(खबर अपडेट हो रही है)

