अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट लेकर टीम में बेहतरीन वापसी की.Image Credit source: PTI
टीम इंडिया ने टी20 सीरीज में जोरदार वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हरा दिया. होबार्ट में खेले गए सीरीज के तीसरे टी20 मैच में टीम इंडिया ने अर्शदीप सिंह की बेहतरीन गेंदबाजी और फिर वॉशिंगटन सुंदर की विस्फोटक पारी के दम पर ये जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली. टीम इंडिया ने इस सीरीज में पहली बार टॉस जीता और उसका फायदा मैच में जीत के रूप में मिला. ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग करते हुए 186 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया था लेकिन टीम इंडिया ने टॉप ऑर्डर की नाकामी के बावजूद ये स्कोर 19वें ओवर में 5 विकेट खोकर चेज कर लिया.
(खबर अपडेट हो रही है)

