मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में एक मिनट का मौन रखा गया. (Photo-Asanka Ratnayake/Getty Images)
India vs Australia, 2nd T20I Match: कैनबरा में पहला T20I मैच रद्द होने के बाद अब भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें मेलबर्न में जीत दर्ज करने के लिए उतरी हैं. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. इस दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरे हैं. इससे पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी एक मिनट का मौन रखकर युवा क्रिकेटर बेन ऑस्टिन को श्रद्धांजलि दी. बेन की 30 अक्टूबर को निधन हो गया था.
बेन ऑस्टिन को दी श्रद्धांजलि
मेलबर्न के 17 साल के खिलाड़ी बेन ऑस्टिन की गर्दन पर 29 अक्टूबर को प्रैक्टिस के दौरान चोट लग गई थी. इलाज के दौरान गुरुवार, 30 अक्टूबर को इस उभरते हुए स्टार खिलाड़ी का निधन हो गया था. इससे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में शोक की लहर दौड़ गई. इस दौरान हर जगह उनको श्रद्धांजलि दी गई.
बेन ऑस्टिन को श्रद्धांजलि देने के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी दूसरे T20I मैच के दौरान काली पट्टी बांधकर मैदान उतरे, लेकिन उससे पहले दोनों टीमों के खिलाड़ी और फैंस ने एक मिनट का मौन रखकर बेन ऑस्टिन की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. इस दौरान मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में एक मिनट के लिए खामोशी छा गई थी.
For Ben ❤️ pic.twitter.com/nOB2juC7GO
— Cricket Australia (@CricketAus) October 31, 2025
टीम इंडिया की खराब शुरुआत
कैनबरा में पहला मुकाबले बारिश की वजह से धुलने के बाद टीम इंडिया इस मुकाबले में जीत की उम्मीद लगाए बैठी है. हालांकि टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी उतरी टीम इंडिया की शुरुआत काफी खराब रही हैं और उसके 4 विकेट केवल 32 रन के स्कोर पर गिर गए हैं.
कप्तान सूर्यकुमार यादव, शुभमन गिल, संजू सैमसन और तिलक वर्मा पवेलियन लौट गए हैं. ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जॉश हेजलवुड अब तक 3 विकेट चटका चुके हैं. पहले T20I मैच में टीम इंडिया ने शानदार शुरुआत की थी, लेकिन इस मुकाबले में उसी हालत काफी पतली हो गई. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 T20I मैचों की सीरीज खेली जा रही है. टीम इंडिया एशिया कप 2025 से अब तक कोई भी T20I मैच नहीं हारी है. टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराकर एशिया कप का खिताब अपने नाम किया था.
