India Beat Australia 4th T20i PtiImage Credit source: PTI
टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चौथे टी20 मैच में 48 रन से हरा दिया. गोल्ड कोस्ट में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने अपने 3 ऑलराउंडर्स के बेहतरीन प्रदर्शन की मदद से ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त दी और सीरीज में 2-1 की बढ़त ले ली. इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज हारने का खतरा भी टाल दिया और ऑस्ट्रेलिया में टी20 सीरीज कभी न हारने का अपना रिकॉर्ड बरकरार रखा है. भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 167 रन बनाए लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम सिर्फ 119 रन पर ढेर हो गई. टीम इंडिया की इस जीत के स्टार रहे ऑलराउंडर शिवम दुबे और अक्षर पटेल, जिन्होंने अहम रन बनाए और फिर ऑस्ट्रेलियाई टॉप ऑर्डर को ध्वस्त कर दिया.
(खबर अपडेट हो रही है)

