जानें IITs सीट मैट्रिक्स Image Credit source: Social Media
देश में 23 IITs, जानें किसमें कितनी सीटें
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) देश के टॉप इंजीनियरिंग संस्थान हैं. सभी IITs केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त संस्थान की तरह संचालित हाेते हैं. मौजूदा समय में देश के अंदर कुल 23 IITs संचालित हो रहे हैं. देश का पहला IIT खड़गपुर में शुरू हुआ था. आइए जानते हैं कि किस IIT में ग्रेजुएशन यानी बीटेक इन इंजीनियिरिंग की कितनी सीटें हैं?
IIT बॉम्बे के टॉप कोर्सेज में कितनी सीटें
IIT बॉम्बे में बीटेक की 1360 सीटें हैं. तो वहीं बीटेक के कुल 16 कोर्स संचालित हो रहे हैं. IIT बाॅम्बे में कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग की 198 सीटें हैं. इसमें 170 जेंडर न्यूट्रल और 28 सीटें महिला कैंडिडेट्स (सुपरन्यूमेरी) के लिए हैं. सिविल इंजीनियिंग की 146 (130+16) सीटें हैं. एयरोस्पेस इंजीनियरिंग की 72 (66+6) सीटें हैं. मैकेनिकल इंजीनियरिंग की 201 (169+33) सीटें हैं. वहीं केमिकल इंजीनियरिंग की 124 (113+11) सीटें हैं. IIT बाॅम्बे के अन्य कोर्सों की सीटों के बारे में जाननें के लिए यहां पर क्लिक करें.
IIT दिल्ली के टॉप कोर्सेज में कितनी सीटें
IIT दिल्ली ग्रेजुएशन स्तर पर 21 बीटेक कोर्स संचालित करता है. IIT दिल्ली के इन सभी बीटेक कोर्सों में 1239 सीटें हैं. इसमें से टॉप बीटेक कोर्सेज की सीटों की बात करें तो कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग की 99 सीटें हैं. इसमें 79 जेंडर न्यूट्रली और 20 सीटें महिला कैंडिडेट्स (सुपरन्यूमेरी) के लिए हैं. वहीं बीटेक इन मैथमेटिक्स एंड कम्प्यूटिंग की 89 (71+18) सीटें हैं. सिविल इंजीनियरिंग की 110 (88+22) सीटें हैं. मैकेनिकल इंजीनियरियंग की 85 (68+17) सीटें हैं. वहीं केमिकल इंजीनियरिंग की 75 (60+15) सीटें हैं. अन्य कोर्सों की सीट मैट्रिक्स देखने के लिए यहां पर क्लिक करें.
IIT मद्रास के टॉप कोर्सेज में कितनी सीटें
IIT मद्रास ग्रेजुएशन स्तर पर 17 बीटेक कोर्स संचालित करता है. IIT मद्रास के इन सभी बीटेक कोर्सों में 1121 सीटें हैं. इसमें से टॉप बीटेक कोर्सेज की सीटों की बात करें तो कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग की 87 सीटें हैं. इसमें 81 जेंडर न्यूट्रली और 6 सीटें महिला कैंडिडेट्स (सुपरन्यूमेरी) के लिए हैं. वहीं वहीं सिविल इंजीनियरिंग की 117 (111+6) सीटें हैं. मैकेनिकल इंजीनियरियंग की 85 (68+17) सीटें हैं. वहीं केमिकल इंजीनियरिंग की 144 (122+22) सीटें हैं. एयरोस्पेस इंजीनियरिंग की 55 (54+1) सीटें हैं. IIT मद्रास में संचालित अन्य कोर्सों की सीटों के बारे में अधिक जानकारी के लिए इस लिंंक को क्लिक करें.
IIT रूड़की के टॉप कोर्सेज में कितनी सीटें
IIT रूड़की ग्रेजुएशन स्तर पर 19 बीटेक कोर्स संचालित करता है. IIT रूड़की के इन सभी बीटेक कोर्सों में 1353 सीटें हैं. इसमें से टॉप बीटेक कोर्सेज की सीटों की बात करें तो कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग की 109 सीटें हैं. इसमें 94 जेंडर न्यूट्रली और 15 सीटें महिला कैंडिडेट्स (सुपरन्यूमेरी) के लिए हैं.वहीं बीटेक इन मैथमेटिक्स एंड कम्प्यूटिंग की 49 (44+5) सीटें हैं. सिविल इंजीनियरिंग की 154 (154+0) सीटें हैं. मैकेनिकल इंजीनियरियंग की 150 (125+25) सीटें हैं. वहीं केमिकल इंजीनियरिंग की 117 (109+8) सीटें हैं. IIT रूड़की में संचालित अन्य कोर्सों की सीटों के बारे में जानकारी के लिए इस लिकं पर क्लिक करें.

