पाकिस्तान को ICC की चेतावनी (Photo: PTI)
Pakistan Cricket Board: आईसीसी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर उसने टी20 वर्ल्ड कप 2026 से अपना नाम वापस लिया तो उसका अंजाम बुरा हो सकता है. सूत्रों के मुताबिक T20 वर्ल्ड कप 2026 से नाम वापस लेने पर ICC की पाकिस्तान को 3 मोर्चों पर घेरने की तैयारी है. ICC ने पाकिस्तान को PCB प्रमुख मोहसिन नकवी के ताजा बयान के बाद चेताया है, जिसमें वो बांग्लादेश को सपोर्ट करते हुए पाकिस्तान के भी टूर्नामेंट से हटने की ओर इशारा करते दिखे थे और कहा था कि इस पर अंतिम फैसला उनकी सरकार का होगा.
T20 WC से हटा पाकिस्तान को अंजाम होगा बुरा- सूत्र
बहरहाल, अब ICC ने मोहसिन नकवी के उसी रुख को लेकर चेतावनी जारी की है और कहा है कि अगर पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होता है तो ICC भी उस पर बैन लगाने को तैयार है. पाकिस्तान पर कड़ी कार्रवाई होगी, जिसके उसे गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं.

