हरनौत विधानसभा सीट.
Harnaut Vidhan Chunav Result 2025 Live Updates:बिहार के नालंदा जिले स्थित हरनौत विधानसभा सीट नालंदा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का एक हिस्सा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गढ़ माने जाने वाले इस सीट से जनता दल यूनाइटेड (JDU) के हरि नारायण सिंह, कांग्रेस नेता अरुण कुमार और जन सुराज पार्टी (JSP) के कमलेश पासवान सहित कुल 11 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. 6 नवंबर को पहले चरण में हरनौत सीट पर मतदान हुआ. शुक्रवार को राज्य की 243 सीटों के साथ ही हरनौत सीट पर मतगणना हो रही है और कुछ देर में हरनौत सीट पर आरंभिक रुझान मिलने की संभावना है.
हरनौत के 2020 के विधानसभा चुनाव में, जेडी(यू) के हरि नारायण सिंह ने एलजेपी की ममता देवी को हराकर यह सीट जीती थी. जदयू ने फिर से हरिनारायण सिंह को उम्मीदवार बनाया है. हरिनारायण सिंह 2010 से इस सीट से विधायक हैं और चौथी बार चुनावी मैदान में हैं.
Bihar Chunav Result 2025 LIVE Updates: बिहार में इस बर किसकी बन रही सरकार? पढ़ें लाइव अपडेट
नीतीश कुमार का गढ़ रहा है हरनौत
हरनौत विधानसभा सीट से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चार बार चुनाव लड़ चुके हैं. वे 1977 में जनता पार्टी के सदस्य के रूप में हार गए थे. 1980 में चरण सिंह की जनता पार्टी (सेक्युलर) (जिसका नाम बाद में लोकदल हो गया) के सदस्य के रूप में फिर से हार गए. 1985 में लोकदल के सदस्य के रूप में जीते, 1990 में चुनाव नहीं लड़ा और 1995 में समता पार्टी के सदस्य के रूप में जीते. इस तरह से 1977 और 1980 के विधानसभा चुनावों को छोड़कर पिछली आठ विधानसभा सीटों पर इस सीट पर नीतीश कुमार की पार्टी को जीत मिली है.
ये भी पढ़ेंः- विधानसभा चुनाव परिणाम की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें.
जानें पिछले विधानसभा चुनावों के परिणाम
2020 के बिहार विधानसभा चुनावों में जदयू के हरि नारायण सिंह ने 65,404 वोट (41.24%) हासिल करके हरनौत सीट पर जीत हासिल की. उन्होंने लोजपा की ममता देवी को हराया, जिन्हें 38,163 वोट (24.06%) मिले, जबकि कांग्रेस के कुंदन गुप्ता 21,144 वोट (13.33%) के साथ तीसरे स्थान पर रहे. 2020 में डाले गए कुल वैध मतों की संख्या 157,309 थी, जो कुल मतदाताओं का 51.99% थी
2015 के बिहार विधानसभा चुनावों में, जदयू के हरि नारायण सिंह ने 14,295 वोट (9.13%) के अंतर से हरनौत सीट जीती थी, जिसमें उन्होंने 71,933 वोट (45.91%) हासिल किए थे, जबकि लोजपा के अरुण कुमार को 57,638 वोट (36.78%) मिले थे. निर्दलीय धर्मेंद्र कुमार 4,146 वोट (2.65%) के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे. 2015 में कुल वैध मतों की संख्या 156,772 थी, जो कुल मतदाताओं का 54.44% थी.

