केंद्र सरकार ने एक्स से एक्शन रिपोर्ट मांगी है
ग्रोक (Grok) के दुरुपयोग को लेकर केंद्र सरकार सख्त हो गई है. सरकार ने सोशल मीडिया कंपनी ‘X’ को पत्र लिखा है. सरकार ने Grok और xAI की अन्य सेवाओं जैसी AI-आधारित सेवाओं के दुरुपयोग के माध्यम से अश्लील, नग्न, अभद्र और यौन रूप से स्पष्ट सामग्री की होस्टिंग, निर्माण, प्रकाशन, प्रसारण, साझा करने या अपलोड किए जाने की रोकथाम के लिए तत्काल अनुपालन सुनिश्चित करने के संबंध में की गई कार्रवाई को लेकर रिपोर्ट मांगी है.
ग्रोक एलन मस्क की कंपनी xAI द्वारा बनाया गया एक AI चैटबॉट और सहायक टूल है. यह टूल किसी की तस्वीर भी बना सकता है और सवालों का जवाब भी दे सकता है. हाल फिलहाल में ऐसे कई मामले सामने आए थे जिसमें ग्रोक के दुरुपयोग की बात सामने आई. सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इसका विरोध भी किया और सरकार से एक्शन की मांग की थी.
सरकार ने पत्र में कहा है कि समय-समय पर सार्वजनिक चर्चाओं और विभिन्न संसदीय हितधारकों के की ओर से दिए गए आवेदनों के साथ आपको यह बताया गया है कि आपके प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होने वाली कुछ श्रेणियों की सामग्री शालीनता और अश्लीलता से संबंधित लागू कानूनों का अनुपालन नहीं कर रही हैं.
सरकार ने कहा है कि विशेष रूप से यह देखा गया है कि आपके द्वारा विकसित और एक्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराई गई सेवा “ooGrok AI” का दुरुपयोग उपयोगकर्ताओं द्वारा महिलाओं की अश्लील तस्वीरों और वीडियो को अपमानजनक या भद्दे तरीके से पेश करने, पोस्ट करने के लिए जा रहा है. हैरानी की बात तो यह है कि इसका उपयोग फर्जी खातों के जरिए किया जा रहा है.
स्टोरी अपडेट हो रही है…

