ग्लेन फिलिप्स का ODI में दूसरा शतकImage Credit source: PTI
न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने भारत दौरे पर वनडे सीरीज में अपना दमदार प्रदर्शन जारी रखते हुए तीसरे मैच में भी कमाल कर दिया. इंदौर में सीरीज के आखिरी मैच में जहां डैरिल मिचेल ने लगातार दूसरा शतक जमाया तो वहीं ग्लेन फिलिप्स ने भी इस मुकाबले को अपने लिए खास बनाते हुए वनडे क्रिकेट का दूसरा शतक जमा दिया. इंदौर के होलकर स्टेडियम में पहले बैटिंग करते हुए जब कीवी टीम मुश्किल में फंसी थी, तब फिलिप्स ने विस्फोटक पारी खेलते हुए शतक जमा दिया. इस तरह भारत के खिलाफ उन्होंने पहली बार ये उपलब्धि हासिल की.
(खबर अपडेट हो रही है)

