England Beat Italy PtiImage Credit source: PTI
दो बार की चैंपियन इंग्लैंड एक बार फिर टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बड़े उलटफेर का शिकार होने से बाल-बाल बच गई. टूर्नामेंट के अपने पहले ही मैच में नेपाल के खिलाफ बिल्कुल आखिरी गेंद पर हार से बचने वाली इंग्लैंड को इस बार इटली ने नाकों चने चबवा दिए. हालांकि एक बार फिर सैम करन के आखिरी ओवर्स में कमाल के दम पर इंग्लैंड अपनी लाज बचाने में कामयाब रही और 24 रन से मैच जीत गई. इसके साथ ही हैरी ब्रूक की टीम ने सुपर-8 राउंड में जगह बना ली.
कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए इस मैच में इंग्लैंड का एक बार फिर वही हार होता दिखा, जो कुछ दिनों पहले नेपाल के खिलाफ हुआ था. इंग्लैंड ने जब पहले बैटिंग का फैसला किया तो लगा था कि एक बड़ा स्कोर बनेगा और इटली के गेंदबाजों की जमकर धुनाई होगी. मगर ऐसा हुआ नहीं. कम से कम पूरी तरह तो इंग्लैंड हावी नहीं हो पाई.
फिल सॉल्ट ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई और आते ही कुछ बाउंड्री बटोरी लेकिन दूसरी ओर से जॉस बटलर का खराब दौर जारी रहा. मगर सॉल्ट के आउट होते ही एक-एक कर इंग्लैंड के विकेट गिरने लगे और सिर्फ 105 रन तक ही कप्तान हैरी ब्रूक तक आधी टीम ढेर हो गई थी. यही वो वक्त था, जब सैम करन और विल जैक्स ने पारी को संभाला. दोनों ने टीम को 150 रन के पार पहुंचाया. करन के आउट होने के बाद भी जैक्स का जलवा जारी रहा और उन्होंने सिर्फ 21 गेंदों में अर्धशतक जमाकर टीम को 202 रन तक पहुंचाया. इटली के लिए ग्रांट स्टीवर्ट और कृषन कालुगमागे ने 2-2 विकेट लिए.
(खबर अपडेट हो रही है)


